CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

वेदान्त भारद्वाज नें जीता द्वितीय खेलो चैस इंडिया रैपिड का खिताब

by Niklesh Jain - 20/03/2023

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्पन्न हुए द्वितीय खेलो चैस इंडिया रैपिड टूर्नामेंट का खिताब भोपाल के ही 21 वर्षीय खिलाड़ी वेदान्त भारद्वाज नें अपने नाम कर लिया , वेदान्त नें सात राउंड में एक ड्रॉ और  जीत के साथ  6.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 19 मार्च को भोपाल में किया गया था । चेसबेस इंडिया के दौरान "खेलो चैस इंडिया श्रंखला " के अंतर्गत यह भोपाल में चौंथा आयोजन था इसके पहले दिसंबर में एक सेमिनार , जनवरी में रैपिड टूर्नामेंट और मार्च की शुरुआत में एक ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है । इस बार चेसबेस इंडिया कैंप के भी सभी प्रतिभागियों नें इस टूर्नामेंट में भाग लिया और पुरुष्कार जीते । प्रतियोगिता में 6 अंक बनाकर नितिन रघुवंशी दूसरे तो प्रतीक चांदवानी तीसरे स्थान पर रहे । खेलो चैस तृतीय  रैपिड टूर्नामेंट अब जून माह में आयोजित किया जाएगा । पढे यह लेख 



वेदान्त बने दूसरे खेलो चैस इंडिया रैपिड शतरंज के विजेता

भोपाल ,देश में जन्मे बौद्धिक खेल शतरंज के प्रचार प्रसार के लिए लगातार कार्यरत संस्था चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित द्वितीय खेलो चैस इंडिया रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का खिताब भोपाल के ही वेदान्त भारद्वाज नें जीत लिया ।

प्रतियोगिता में भोपाल और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरयाणा, आंध्र प्रदेश ,कर्नाटका ,पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों नें भाग लिया । प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुरा के सेक्टर सी स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में किया गया था ।

कुल 7 राउंड में खेली गयी इस प्रतियोगिता में मेजबान भोपाल के वेदान्त शर्मा नें अंतिम दो राउंड में खिताब के प्रबल दावेदार माधवेन्द्र प्रताप शर्मा और टॉप सीड अश्विन डेनियल पर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की ।

पहला राउंड वॉक ओवर मिलने के बाद लगातार छह मैच जीतकर नितिन रघुवंशी दूसरे

तो प्रतीक चांदवानी तीसरे स्थान पर रहे ।

दूसरे वरीय निकलेश जैन 5.5 अंको के साथ चौंथे तो माधवेन्द्र शर्मा पांचवें स्थान पर रहे,5 अंको पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के साथ अश्विन डेनियल छठे तो ईशान सिंह खनुजा सातवे स्थान पर रहे

अंको पर अन्य खिलाड़ियों में हेमंत रैकवार ,सिद्दार्थ उपाध्याय ,अविनाश बाथम ,गौरव यादव ,प्रद्युम्न यादव ,लोकेन्द्र रोहित और दिवम आर्या क्रमशः आठवे से चौदहवें स्थान पर रहे ।

भोपाल की कनिष्का चौधरी महिला खिलाड़ियों में पहले तो

बंगलुरु की समहिता पूंगावनम दूसरे स्थान पर रही । समहिता चेसबेस इंडिया ट्रेनिंग कैंप की प्रतिभागी भी थी 

अंडर 12 आयु वर्ग मे माधवेन्द्र प्रताप शर्मा ,ईशान सिंह खनूजा और कनिष्का चौधरी टॉप 3 के विजेता रहे 

अंडर 10 आयु वर्ग में माधवेन्द्र ,प्रणीत और अवीश शिंदे शीर्ष 3 पदक विजेता बने 

चेसबेस इंडिया कैंप के प्रतिभागी नक्षत्र ( हैदराबाद ) ,मेदान्त जैन ( भोपाल ) और अनय अग्रवाल ( आगरा ) नें अंडर 8 के पदक हासिल किए ।

14 से 18 जून तक चले चेसबेस इंडिया कैंप के सभी प्रतिभागियों नें पहली बार खेलो चैस इंडिया टूर्नामेंट मे प्रतिभागिता की 

खेलो चैस इंडिया का अगला रैपिड टूर्नामेंट अब 18 जून 2023 को खेला जाएगा 

Final Ranking after 7 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 
15Vedant, BhardwajIND15956,53028,528,25
216Nitin, RaghuvanshiIND135962926,525,50
311Chandwani, PrateekIND1504628,525,521,50
42AGMNiklesh, Kumar JainIND19005,530,527,523,25
57Madhvendra, Pratap SharmaIND15775,527,52519,50
61Aishwin, DanielIND1905532,53021,25
714Ishaan, Singh KhanujaIND1371532,52921,00
845Hemant, RaikwarIND05312820,50
98Siddharth, UpadhyayIND1559530,528,520,75
1010Batham, AvinashIND1507530,527,518,50
1123Yadav, GauravIND1177528,525,518,50
1258Pradyumna, YadavIND05272417,00
1312Lokendra, RohitIND1472526,52516,50
1421Divam, AryaIND1200525,52317,00
1518Ravi, PalsuleIND13134,5292715,25
1648Jitendra, ChaturvediIND04,5262414,50
1720Kanishka, ChoudharyIND12074,52623,515,75
189Jain, NitinIND15244,523,52313,50
1927Samhita, PungavanamIND1091431,528,516,00
203Mukesh kumar, SaxenaIND1741429,526,513,00
214Amit, JagawaniIND1701427,52713,00
2243Harmeet singh, ChhabraIND0427,52511,50
2349Kavya, JainIND042724,512,75
2434Ankush, NayakIND0425,523,511,50
2570Vilas Rao, SapreIND042422,512,00
2639Bhupendra, JatavIND0423,521,58,50
2726Praneet, ChorghadeIND11104232211,00
2863Shahid, NoorIND0422,520,512,00
2941Deepak, MehraIND0422,520,511,00
3037Avish, ShindeIND0421,519,58,00
3161Sahil, DevnaniIND03,529,52713,25
3244Harsh Singh, RajputIND03,529,52711,25
3319Manas, RajawatIND12793,526,52411,75
3428Shreyash, KarkareIND10683,52623,54,75
3525Siya, KaushikIND11373,524,52211,25
3654Nakshatra, GumudavellyIND03,524227,75
3742Gaurav, ShakyaIND03,522,520,58,25
3868Suryansh, GourIND03,521,5208,25
3955Naman Kumar, RathoreIND03,521198,75
4053Medant, JainIND03,520,5198,75
4171Vishal, MehraIND03,515,5156,25
4213Rai, AmitIND1376326,52410,75
4333Anay, AgrawalIND032623,59,00
4466Shivam, ShrivastavaIND0324,5235,00
4551Kushagra, GuptaIND032422,510,00
4629Bapat, Gaurav ShirishIND1039324226,00
4717Sanyam, AryaIND131532322,57,00
4856Naresh, GumudavellyIND032219,54,50
4957Pagey, RavikantIND032119,56,00
5060Sadarangani, JaneshIND0320,5198,00
5169Tejas, TiwariIND032018,56,50
5262Sajal, KhareIND032018,56,00
5365Shauryaveer , UppalIND0319185,00
5436Atul, YadavIND02,527249,25
5522Shankar, MurthyIND11992,523,5216,75
5647Jiheershu, GawadeIND02,52018,57,25
5715Yadav, Bateshwar SinghIND1363226231,00
586Sharma, VarunIND1588225,522,57,00
5935Atharva, ParasharIND022320,54,50
6072Zaid, AhmedIND022219,56,50
6167Shourya, LahotiIND022119,54,00
6240Darsh, BetalaIND0220191,00
6324Chandrabhan Singh, PawarIND1158218,5183,50
6438Bhavya, AgrawalIND0216,5164,50
6532Aarav, JainIND0216,515,51,00
6631Aadya, DhurweyIND01,525234,50
6752Md., UmarIND0121190,00
6846Jayati, AcharyaIND0118,5170,00
6959Ram kumar, GaurIND0118,516,52,00
7064Shankar Lal, ChaureyIND0018,517,50,00
7130Daniel, PramodIND1006017,516,50,00
50Kiyaan, DevIND0017,516,50,00

 





Contact Us