chessbase india logo

गुजरात के कर्तव्य और केरल की फातिमा बनी नेशनल एमेच्यौर शतरंज चैम्पियन

by Niklesh Jain - 25/08/2019

भोपाल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय एमेच्यौर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः गुजरात के अनादकत कर्तव्य और केरल की फातिमा आब्दीन नें अपने नाम कर लिया । मध्य प्रदेश शतरंज संघ के द्वारा आयोजित और अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा अधिकृत इस चैंपियनशिप में भारत के लगभग सभी राज्यो से मिलाकर लगभग 160 खिलाड़ियों नें भाग लिया । 20 से 25 अगस्त तक हुई इस छह दिवसीय स्पर्धा का आयोजन भोपाल के आयोध्या नगर स्थित होट्ल कांता श्रवण पैलेस में किया गया । कुल 9 राउंड में 5 खिलाड़ी 8  अंक बनाने में सफल रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कर्तव्य सबसे आगे निकल गए जबकि एयर फोर्स के श्रीकांत के. को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा । समापन समारोह में सभी अतिथियों नें भोपाल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट 2019 के सर्कुलर का विमोचन भी किया पढे निकलेश जैन की यह रिपोर्ट 

कार्यक्रम के समापन समारोह मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण के डायरेक्टर एसएल थाउसेन ,अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान और सहसचिव कपिल सक्सेना ,मध्य प्रदेश शतरंज अध्यक्ष सुनील बंसल और मुख्य निर्णायक एके जोशी विजेता खिलाड़ियों के साथ 

प्रतियोगिता का खिताब गुजरात के कर्तव्य अनादकत नें अपने नाम किया बेहतर टाईब्रेक उनके लिए भाग्यशाली रहा और विजेता का खिताब उनके हिस्से आया 

पूरी प्रतियोगिता में उन्हे सिर्फ एक हार एयर फोर्स के श्रीकांत के हाथो मिली 

अंतिम राउंड मे गुजरात के करण त्रिवेदी से हारकर में श्रीकांत को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा वरना वह पूरी प्रतियोगिता एक विजेता की तरह खेले 

विजेता को हराने के बाद भी श्रीकांत को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा 

पिछले वर्ष भोपाल ओपन ब्लिट्ज़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंद्राकर टाईब्रेक के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे । उन्होने भी आठ अंक बनाए उनके बाद दिल्ली के प्रदीप तिवारी और गुजरात के करण त्रिवेदी क्रमशः चौंथे और पांचवे स्थान पर रहे 

वैसे तो प्रतियोगिता सिर्फ एक ही वर्ग में खेली जाती है जिसका आधार रेटिंग होता है पर अंत में इसे महिला और ओपन वर्ग में बाँट दिया जाता है और इस आधार पर महिला वर्ग का खिताब केरल की फातिमा आब्दीन नें अपने नाम किया 

आपको बता दे की पिछले माह स्पेन के केटलन सर्किट के सिट्जस इंटरनेशनल के वर्ग बी का खिताब फातिमा नें जीता था और नेशनल एमेच्योर मे उन्होने टॉप सीड पुनीत जयसवाल को भी पराजित किया 

8 वे राउंड में उन्होने टॉप सीड को हराया तो  9 वे राउंड में उन्हे प्रतियोगिता के विजेता से हार का सामना करना पड़ा 

प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों नें भोपाल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का सर्कुलर का अनावरण किया 

भोपाल में 21 से 28 दिसंबर 2019 तक होने वाले इस मध्य भारत के बड़े आयोजन की जानकारी अब यहाँ से डाउनलोड कर सकते है 

नेशनल स्पर्धा का आयोजन भी पूरी तरह भोपाल ग्रांड मास्टर स्पर्धा के स्तर का आयोजित किया गया 

मध्य प्रदेश में शतरंज के बढ़ते प्रभाव साफ देखा जा सकता है प्रतियोगिता में सबसे बड़ा दल मध्य प्रदेश का ही था 

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNoNamesexGrFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
13Anadkat KartavyaGUJIND2079B-23008,00,061,567,052,007
211Srikanth K.SSCBIND1917B-20008,00,061,066,552,007
34Mahindrakar IndrajeetMAHIND2078B-23008,00,061,066,550,508
49Pradeep TiwariDELIND1959B-20008,00,059,564,050,506
513Trivedi Karan RGUJIND1886B-20008,00,057,062,049,757
65Tanmay ChopraDELIND2023B-23007,50,055,559,543,755
733Colaco ReubenGOAIND1692B-20007,50,049,553,040,257
815Banerjee AshutoshCHHIND1821B-20007,00,057,561,040,256
951Aarush GuptaDELIND1590B-17007,00,057,560,539,005
1020CMSharma PankajPUNIND1767B-20007,00,057,062,040,006
1116Fathima AbdeenwKERIND1809B-20007,00,057,061,541,756
1218Chudasama AnkitGUJIND1798B-20007,00,057,061,540,506
1314Sanchit AnandDELIND1878B-23007,00,054,559,039,505
1434AIMMandloi MukeshRAJIND1685B-20007,00,052,056,035,507
1512Chauhan JoyGUJIND1904B-23007,00,051,055,036,756
1632Sairaj Dilip VernekarGOAIND1695B-23007,00,046,050,035,007
1710Sooraj M RKERIND1934B-20006,50,060,065,039,755
1845Subhabrata RoyWESIND1629B-17006,50,060,064,539,004
191Jaiswal PuneetDELIND2184B-23006,50,059,564,539,755
206Devesh Anand NaikGOAIND1996B-20006,50,059,563,037,755
212Wajih NassirDELIND2168B-23006,50,055,559,035,756
2271Femil ChelladuraiwTNIND1512B-17006,50,055,059,038,003
2383AIMSheikh JahanMPIND1427B-17006,50,055,058,536,006
2431AIMKohli PranavMAHIND1698B-17006,50,054,559,036,004
25101Kavyansh AgrawalMPIND1300B-17006,50,054,558,534,756
2669Kuwar TusharMAHIND1522B-17006,50,054,058,534,756
2728Mayank Sharma NandkishoreDELIND1721B-20006,50,054,058,534,256
2839Rathi DhanashreewMAHIND1642B-20006,50,053,557,034,256
2953Narasimha Raveendra GAPIND1584B-17006,50,053,557,033,756
3085Umesh KonduruTELIND1406B-17006,50,052,557,536,256
3121Babaria Rahil PareshbhaiGUJIND1766B-20006,50,049,554,033,505
3248Sankalp AroraUPIND1613B-17006,50,049,052,032,005
3360Ananya ArumbakkamwKARIND1558B-17006,50,047,551,531,255
3438Suthar PradipMAHIND1671B-17006,50,046,050,031,006
358Aishwin DanielMPIND1969B-23006,00,060,064,034,006
3644AGMSikka SumitMPIND1630B-17006,00,058,062,033,505
3719Himanshu MoudgilDELIND1791B-20006,00,057,562,034,505
3854Arnav KushwahaCHAIND1583B-17006,00,053,556,528,755
3973Darsh KansalMPIND1490B-17006,00,053,057,033,004
4064Shah DevanshMAHIND1544B-17006,00,053,057,032,004
4150Singh Vimlesh KumarDELIND1605B-17006,00,051,555,529,006
4223Ankitha Goud PallewTELIND1755B-20006,00,050,555,031,755
4366Rahul YadavDELIND1529B-17006,00,050,554,529,505
4442Brajesh Kumar UpadhyayMPIND1635B-17006,00,047,550,526,506
4527Krishna MalayMAHIND1727B-20006,00,047,550,028,505
46121Pandey DivyaMPIND1113B-17006,00,047,549,025,755
4789Aaditya RanjanUPIND1388B-17006,00,045,548,525,005
4841Sharma VarunMPIND1636B-17005,50,056,560,027,755
4958Asif Mohammad TayyebOFSPIND1570B-17005,50,055,557,028,253
5055Panda MiraclewORIIND1580B-17005,50,054,058,026,505
5159Aditya RawatDELIND1558B-17005,50,053,556,025,754
5240Mangal PrasadSSCBIND1636B-17005,50,052,556,528,004
537Devvrat TiwariCHHIND1978B-20005,50,052,057,031,502
5446Medhansh SaxenaUPIND1620B-17005,50,052,055,024,755
5587Sandeep SanthoshKERIND1398B-17005,50,051,555,025,505
5672Aryan Shamrao RaikarGOAIND1492B-17005,50,051,554,027,004
57106Shah Krish GMPIND1277B-17005,50,051,054,527,504
5836Jatinder KapoorDELIND1677B-20005,50,050,555,027,504
5952Aswin P GKERIND1587B-17005,50,050,553,023,255
6094Shah KriteewGUJIND1340B-17005,50,050,052,523,755
6177Suryavanshi Brijesh MohanMPIND1470B-17005,50,049,554,027,755
6229Dony K VSSCBIND1717B-20005,50,049,553,028,504
6370Suresh GargDELIND1518B-17005,50,049,553,026,005
6426Lakshyesh Mohan GuptaMPIND1740B-20005,50,049,552,526,255
6598Azal NasirwDELIND1326B-17005,50,049,552,024,505
6635Diwan RajeshOFSPIND1681B-20005,50,049,052,527,755
6761Sawyan Baran DeWESIND1551B-17005,50,049,052,025,753
6874WCMPatel Riddhi RwGUJIND1479B-17005,50,048,551,023,255
6993Anahita VermawPUNIND1349B-17005,50,048,049,521,255
7086Ethan V JohnsonTNIND1404B-17005,50,046,549,522,255
7149Poluri KumaraswamyAPIND1609B-17005,50,044,548,523,005
7280Raj KumarDELIND1448B-17005,50,044,045,520,505
7363Aravind Matthews A C TTNIND1547B-17005,00,054,557,026,004
7468Nirnay GargHARIND1527B-17005,00,053,055,525,504
7524Parihar Rajeev SinghMPIND1749B-20005,00,051,055,025,004
76113Yuvika SehgalwDELIND1209B-17005,00,051,053,523,254
7725Patil Rohit RMAHIND1747B-20005,00,050,554,525,503
7884Kshitij KadamKARIND1415B-17005,00,049,552,522,505
7990Santosh PalMPIND1366B-17005,00,049,552,520,005
8096Devansh PanthiMPIND1327B-17005,00,048,551,519,005
8162Unnikrishnan M AKERIND1548B-17005,00,048,550,018,505
8275Bino JosephKERIND1477B-23005,00,048,051,023,005
8343Dhandapani PTNIND1634B-23005,00,046,550,022,504
84107Teerthala AbhinavTELIND1259B-17005,00,046,049,522,754
85111Vaishag P VKERIND1231B-17005,00,046,048,520,004
8679Mali NileshMAHIND1462B-17005,00,045,549,021,254
87103Nevin JoseKERIND1288B-23005,00,044,047,019,254
88108Pavan Kumar ZutshiMPIND1250B-17005,00,042,044,517,505
89117Aditi GarhwalwMPIND1142B-17005,00,035,538,516,504
9088Gurjeet SinghPUNIND1392B-17004,50,052,055,520,753
9156Umer S MMPIND1574B-17004,50,052,055,021,504
9297Khuanna KapoorwDELIND1327B-17004,50,051,054,521,254
9392Tawar AbhirajsinghMPIND1354B-17004,50,051,054,520,504
94116Raghav SehgalDELIND1160B-17004,50,049,552,521,504
95115AFMPawar YashwantMAHIND1173B-17004,50,047,050,019,254
9681Vakcheri MohithawAPIND1433B-17004,50,046,548,017,254
9767Pathak Vivek KumarOFSPIND1528B-17004,50,045,548,518,504
98110Madhavansh MittalPUNIND1245B-17004,50,045,548,518,004
99112Auditya SharmaMPIND1226B-17004,50,045,548,017,004
100127Madhvendra Pratap SharmaMPIND1064B-17004,50,045,047,515,754