CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एमचैस रैपिड खिताब जीतने के करीब पहुंचे डूड़ा

by Niklesh Jain - 21/10/2022

एमचैस रैपिड शतरंज के फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन बोर्ड पर एक बार फिर पोलैंड के नंबर एक खिलाड़ी डूड़ा का जादू चला और उनके विरोधी अजरबैजान के शाखरियार ममेद्यारोव एक भी मुक़ाबला नहीं जीत सके । बेस्ट ऑफ 2 के फाइनल में अब दूसरे दिन अगर डूड़ा ने चार रैपिड में 2 अंक भी बना लिए तो वह खिताब जीत जाएँगे । डूड़ा नें जिस अंदाज में बिना कोई मुक़ाबला हारे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को 3-1 से पराजित किया था उसी अंदाज में उन्होने शाखरियार ममेद्यारोव को मात दी ।ममेद्यारोव को वापसी करने के लिए दूसरे दिन कम से कम 2.5-1.5 से दिन अपने नाम करना होगा तभी खिताब का निर्णय टाईब्रेक से हो सकेगा । पढे यह लेख 



एमचैस रैपिड शतरंज फ़ाइनल – डूड़ा नें बनाई बढ़त ,खिताब के करीब

चैंपियन चैस टूर के आठवे पड़ाव एमचैस रैपिड शतरंज के बेस्ट ऑफ 2 फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन पोलैंड के यान डूड़ा नें अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए अजरबैजान के शाखरियार ममेद्यारोव को 3-1 से पराजित कर 1-0 की बढ़त बना ली है और अगर दूसरे दिन उन्होने 2 अंक भी अर्जित किए तो वह एमचैस रैपिड 2022 के विजेता बन जाएँगे जबकि अगर ममेद्यारोव को खिताब जीतना है तो पहले उन्हे दूसरे दिन कम से कम 2.5 अंक बनाने होंगे और फिर टाईब्रेक मे बजाई जीतनी होगी ।

फाइनल के पहले दिन चार रैपिड मुक़ाबले खेले गए जिसकी शुरुआत पहली बाजी ड्रॉ रहने से हुई ,दूसरे मुक़ाबले में डूड़ा नें रेटी ओपनिंग में 40 चालों में जीत दर्ज कर 1.5-0.5 से बढ़त बना ली तीसरा मुक़ाबला एक बार फिर अनिर्णीत रहा और स्कोर डूड़ा के पक्ष में 2-1 हो गया । अंतिम रैपिड में सफ़ेद मोहरो से एक बार फिर डूड़ा ने खुद को बेहतर साबित किया और क्वीन पान ओपनिंग में 35 चालों में खेल जीत कर पहला दिन 3-1 से अपने नाम कर लिया ।





Contact Us