CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एमचैस यूएस रैपिड : अरोनियन पर जीत से विदित ने किया टूर का समापन

by Niklesh Jain - 31/08/2021

भारत के नंबर दो शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती भले ही चैम्पियन चैस टूर के अंतिम और नौवें पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड शतरंज के प्ले ऑफ मे जगह बनाने में  कामयाब नहीं रहे है पर प्रतियोगिता के  अंतिम दो दिन के दौरान पहले फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा और फिर अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन पर उनकी शानदार जीत , फीडे ऑनलाइन ओलंपियाड के पहले भारत के लिए एक अच्छा संकेत है । इससे पहले विदित विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को भी पराजित करने के बेहद करीब पहुँच गए थे । विदित नें कुल 15 राउंड में 3 जीत और 9 ड्रॉ से कुल 7.5 अंक बनाए और सयुंक्त दसवें स्थान पर रहे । रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव 10.5 अंक बनाकर सबसे आगे रहे जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन 10 अंको के साथ प्ले ऑफ मे प्रवेश करने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख 



एमचैस यूएस रैपिड शतरंज – अरोनियन को हराकर विदित नें किया टूर का समापन 

चैम्पियन चैस टूर के नौवे और अंतिम पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दिन के खेल के बाद 8 खिलाड़ी प्ले ऑफ मे पहुँचने मे कामयम रहे है ।  भारत के विदित गुजराती विश्व के 16 शीर्ष खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट मे दसवें स्थान पर रहे । तीसरे दिन के खेल में विदित नें अच्छा खेल दिखाया और 5 राउंड मे 3 अंक जोड़े ,पर यह प्ले ऑफ मे जगह बनाने के लिए काफी नहीं था । 

अंतिम विदित नें पहले चार राउंड क्रमशः अजरबैजान के ममेद्यारोव , रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव , नीदरलैंड के अनीश गिरि और यूएसए के लियांग आवोण्डर से ड्रॉ खेले पर आखिरी मुक़ाबले में उन्होने दिग्गज लेवोन अरोनियन को पराजित करते हुए टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया ।

सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में विदित नें अपने वजीर , हाथी और ऊंट के तालमेल से शानदार आक्रमण किया और पूरे खेल में लेवोन अरोनियन को कभी कोई वापसी का मौका ना देते हुए 35 चालों में खेल अपने नाम कर लिया । फीडे शतरंज ओलंपियाड के ठीक पहले इस जीत से विदित का उत्साहवर्धन जरूर होगा । 

इसके पहले दूसरे दिन  फ्रांस के विश्व नंबर 12 अलीरेजा फिरौजा के खिलाफ , काले मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग में अलीरेजा के राजा के ऊपर जोरदार आक्रमण के साथ विदित नें मात्र 28 चालों में जीत हासिल की थी 

देखे इस जीत के विडियो विश्लेषण 

15 राउंड के बाद की स्थिति 

तीन दिन के खेल के बाद अब क्वाटर फाइनल मुक़ाबले में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन पोलैंड के जान डुड़ा से , फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा यूएसए के वेसली सो से ,अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन अजरबैजान के ममेद्यारोव से और रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव यूएसए के डोमिंगेज लेनियर से मुक़ाबला खेलेंगे । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us