CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

अलेफ़ सुपर स्टार्स R1; निहाल नें जीत से की शुरुआत

by Niklesh Jain - 28/11/2023

भारत के युवा खिलाड़ियों की चौकड़ी के बेहद खास खिलाड़ी निहाल सरीन इस समय शारजाह में चल रहे अलेफ़ सुपर स्टार्स इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में खेल रहे है और चार खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर हो रहे इस टूर्नामेंट में मेजबान यूएई के सलेम सालेह को मात देते हुए शानदार शुरुआत करने में कामयाब रहे है । भारत के निहाल अपने समकक्ष उभरने वाले खिलाड़ियों में अब अकेले ऐसे खिलाड़ी बचे है जो की 2700 रेटिंग को अधिकृत तौर पर पार नहीं कर पाये है और यह टूर्नामेंट उनके लिए यह उपलब्धि हासिल करने का एक माध्यम बन सकता है । प्रतियोगिता में निहाल को कुल छह क्लासिकल मुक़ाबले खेलने मिलेंगे । पढे यह लेख 



आलेफ़ सुपर स्टार्स शतरंज – भारत के निहाल नें जीत से खोला खाता 

शारजाह । आलेफ़ सुपर स्टार्स शतरंज में तीसरे वरीय भारत के निहाल सरीन नें पहले राउंड में मेजबान यूएई के ग्रांड मास्टर सालेम सालेह को पराजित करते हुए शानदार शुरुआत की है ।

इस खास तरह के टूर्नामेंट में भारत के निहाल के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और तीनों खिलाड़ी राउंड रॉबिन के आधार पर पहले 6 क्लासिकल मुक़ाबले खेलेंगे और उसके बाद इतने ही मुक़ाबले रैपिड और ब्लिट्ज़ मुक़ाबले खेले जाएँगे । चीन के यू यांगयी को शीर्ष वरीयता दी गयी है उनके अलावा हंगरी के सनन स्जुगिरोव और यूएई के सलेम सालेह प्रतियोगिता में खेल रहे है ।

दूसरे मुक़ाबले में यांगयी नें सनन को मात देते हुए शुरुआत की है । अगले राउंड में दोनों जीतने वाले खिलाड़ी निहाल और यांगयी का आपस में मुक़ाबला होगा । 


Pairings/Results

Round 1 on 2023/11/27 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
112692GMNihal, Sarin1 - 0GMSalem, A.R. Saleh26354
222720GMYu, Yangyi1 - 0GMSjugirov, Sanan27033
Round 2 on 2023/11/28 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
142635GMSalem, A.R. SalehGMSjugirov, Sanan27033
212692GMNihal, SarinGMYu, Yangyi27202
Round 3 on 2023/11/29 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
122720GMYu, YangyiGMSalem, A.R. Saleh26354
232703GMSjugirov, SananGMNihal, Sarin26921
Round 4 on 2023/11/30 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
142635GMSalem, A.R. SalehGMNihal, Sarin26921
232703GMSjugirov, SananGMYu, Yangyi27202
Round 5 on 2023/12/02 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
132703GMSjugirov, SananGMSalem, A.R. Saleh26354
222720GMYu, YangyiGMNihal, Sarin26921
Round 6 on 2023/12/03 at 16:30
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
142635GMSalem, A.R. SalehGMYu, Yangyi27202
212692GMNihal, SarinGMSjugirov, Sanan27033




Contact Us