ग्रेंके बैंक बना विश्व कॉर्पोरेट शतरंज चैम्पियन
विश्व शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की गयी प्रथम विश्व ऑनलाइन कॉर्पोरेट शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया और पहले संस्करण की विजेता बनी जर्मनी की ग्रेंके बैंक टीम । बड़ी बात यह की इस टीम के चार सदस्यों मे तीन खिलाड़ी महिला खिलाड़ी और ऐसे मे उनकी यह जीत बेहद खास बन जाती है । ग्रेंके बैंक नें फाइनल मे रूस के एसईबीआर बैंक टीम को दो राउंड के मुक़ाबले मे बेहद रोमांचक अंदाज मे 2-2 और 2.5-1.5 से पराजित किया । पहले मुक़ाबले मे विश्व नंबर 4 इयान नेपोंनियची नें जर्मनी के जॉर्ज मेरर पर जीत दर्ज की तो दूसरे मे उनका मुक़ाबला ड्रॉ हो गया और बस आधे अंक के अंतर से ग्रेंके विजेता बना गया । पढे यह लेख
जर्मनी की ग्रेंकेबैंक टीम नें जीती विश्व कॉर्पोरेट शतरंज चैंपियनशिप
फीडे विश्व कॉर्पोरेट शतरंज ऑनलाइन चैंपियनशिप का पहला संसकरण का खिताब जर्मनी के खाते मे आया और रूस को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा । जर्मनी के बडेन बडेन में स्थित ग्रेंके बैंक की टीम नें रूस की एसबीईआर टीम को बेस्ट ऑफ टू के मुक़ाबले मे बेहद करीबी स्कोर 2-2 और 2.5-1.5 के अंतर से पराजित कर दिया ।
एसबीईआर के टीम मे विश्व नंबर 4 इयान नेपोंनियची भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके तो ग्रेंके के विश्व के 160वे नंबर के खिलाड़ी जॉर्ज मेएर नें टीम को जीत दिला दी । ग्रेंके नें 78 देशो की 288 कॉर्पोरेट टीम के बीच में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब हासिल किया प्रतियोगिता मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन समेत कुल 1467 खिलाड़ियों नें भाग लिया ।ग्रेंके की टीम मे उनके अलावा टीम महिलाओं नें भाग लिया जो थी अलिना काशलिन्सक्या ,क्लेक मारी और इनना अगरेस्ट शामिल थे जबकि एसईबीआर टीम मे अलेक्ज़ेंडर कड़तस्की मकसीम लावरोव और मारिया कोमीयगीना शामिल थे ।
रूस के इयान नेपोंनियची नें पहले मैच मे जीत दर्ज की तो दूसरे मैच मे उनका ड्रॉ खराब परिणाम साबित हुआ
![](https://cbin.b-cdn.net/img/KA/Kashlinskaya Alina_Z30FE_799x533.jpeg)
ग्रेंके टीम से अलिना काशलिन्सक्या नें फाइनल मुक़ाबले मे निर्णायक जीत हासिल की
Board Pairings
Round 1 on 2021/02/21 at 1710 UTC | ||||||||||||
Bo. | 2 | Grenke Bank | Rtg | - | 1 | SBER | Rtg | 2 : 2 | ||||
1.1 | GM |
| 2628 | - | GM |
| 2789 | 0 - 1 | ||||
1.2 | IM |
| 2494 | - | FM |
| 2368 | ½ - ½ | ||||
1.3 | WGM |
| 2302 | - | IM |
| 2401 | 1 - 0 | ||||
1.4 | WIM |
| 2285 | - | WIM |
| 2241 | ½ - ½ | ||||
Round 2 on 2021/02/21 at 1750 UTC | ||||||||||||
Bo. | 1 | SBER | Rtg | - | 2 | Grenke Bank | Rtg | 1½:2½ | ||||
1.1 | GM |
| 2789 | - | GM |
| 2628 | ½ - ½ | ||||
1.2 | FM |
| 2368 | - | IM |
| 2494 | 0 - 1 | ||||
1.3 | IM |
| 2401 | - | WGM |
| 2302 | 1 - 0 | ||||
1.4 | WIM |
| 2241 | - | WIM |
| 2285 | 0 - 1 |