नेशनल टीम 2020ः पेट्रोलियम स्पोर्ट्स की ओपेन व महिला दोनों ही वर्गो में बढ़त बरकरार
गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में अहमदाबाद के गुजरात स्टेट कॉपेरेटिव बैंक परिसर में चल रही नेशनल टीम चेस चैम्पियनशिप 2020 में टॉप सीटेड टीम पेट्रोलियम स्पोर्ट्स ने ओपेन व महिला दोनों की वर्गो में अपने शानदार खेल से एकल बढ़त बना ली है। ओपेन वर्ग के छठें राउण्ड में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स की टीम ने रेलवे ए की टीम को 2.5-1.5 अंक से पराजित कर दिया। वहीं महिला टीम ने चौथे राउण्ड में तमिलनाडु बी की टीम को इतने ही अंकों से पराजित कर अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। ओपेन में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स के तीन खिलाड़ियों के मैच जहां ड्रा रहे वहीं टीम के लिए मुरली कार्तिकेयन के निणार्यक जीत हासिल की। महिला वर्ग में टीम के लिए मैरी अन्ना गोम्स और पद्मिनी राउत ने टीम के लिए अहम जीत हासिल की। टीम की सौम्या स्वामीनाथन को हार का सामना करना पड़ा। वहीं निशा मोहोता ने अपना मैच ड्रा खेला। वहीं अंकतालिका में दूसरे स्थान पर दोनों ही वर्गों में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने कब्जा जमाये हुए है। पढ़े नितेश श्रीवास्वत की रिपोर्ट, फोटो-गोपाकुमार

नेशनल टीम चैम्पियनशिप के ओपेन और महिला वर्ग में तीन राउण्ड के मैच शेष बचे है। दोनों ही वर्ग में चैम्पियनशिप के खिताब के लिए खिलाड़ियों के बीच 64 खानों की बिसात पर रोमांचकारी धमासान जारी है। टॉप सीटेड पेट्रोलियम स्पोर्ट्स की टीम जहां खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं वहीं उनके सभी दिग्गज ग्रांडमास्टर खिताब पाने के लिए जी जान से जुटे हुए है। वहीं युवा सितारों से सजी एयरपोर्ट अथॉरिटी की भी टीम के खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल से सभी को आनंदित कर रहे है। और अपना दूसरा स्थान बरकरार रखे हुए है। छठें राउण्ड में इन्हांने रेलवे बी की टीम के 1 के मुकाबले 3 अंकों स पराजित कर दिया। वहीं तीसरे बोर्ड पर खेलेते हुए तेलंगाना की टीम ने अपने चारों मैच में एयर इंडिया की टीम को 1 के मुकाबले 3 अंकों से धरासायी कर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
मुरली कार्तिकेयन की निर्णायक जीत ने टीम को मिली बढ़त

चैम्पियनशिप के चौथे दिन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स की टीम को अंकतालिका में एकल बढ़त दिलाने के लिए ग्रांडमास्टर मुरली कार्तिकेयन ने शानदार खेल दिखाते हुए छठे राउण्ड में टीम के लिए निर्णायक जीत हासिल की। और अपना अपराजित प्रदर्शन बरकरार रखा। इस राउण्ड में उन्होंने रेलवे ए टीम के ग्रांडमास्टर दीपन चक्रवर्ती को सफेद मोहरों से खेलते हुए घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। रुई लोपेज के बर्लिन डिफेंस पर खेला गया यह मैच 37 चालों तक चला। मुरली ने आठवीं ही चाल में क्वीन की अदला बदली कर काले को किलेबंदी करने से रोक दिया। वहीं 25वीं चाल में घोड़े के बदले दीपन का हाथी लेकर मैच में अपनी मजबूत स्थित बना ली। और टीम के लिए एक निर्णायक जीत हासिल की।




बोर्ड दो पर खेलते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने रेलवे बी की टीम को 1 के मुकाबले 3 अंकों से पराजित कर दिया। एएआई के लिए साई अग्नि जीवीतेश ने ग्रांडमास्टर आर आर लक्ष्मण पर जीत दर्ज की वहीं अभिमन्यु पुराणिक ने आईएम सायंतन दास को, एनआर विसाख ने एमएस तेजकुमार को जहां पराजित किया। वहीं टीम के हर्षिक राजा को सीआजी कृष्णा के हाथा हार का सामना करना पड़ा।







Team pairings
| Round 7 on 2020/02/11 at 10.00 AM | |||||||||||
| No. | SNo | Team | Pts. | MP | Res. | : | Res. | MP | Pts. | Team | SNo |
| 1 | 1 | Petroleum SPB | 18½ | 12 | : | 8 | 15 | Air India SPB | 5 | ||
| 2 | 4 | Telangana | 16½ | 10 | : | 10 | 17 | Airports Authority of India | 3 | ||
| 3 | 2 | Railways SPB A | 17 | 8 | : | 8 | 16 | Gujarat A | 9 | ||
| 4 | 11 | Tamil Nadu A | 14½ | 8 | : | 8 | 16½ | Railways SPB B | 6 | ||
| 5 | 7 | Odisha A | 16½ | 8 | : | 8 | 14½ | Gujarat D | 12 | ||
| 6 | 13 | Bihar B | 13 | 7 | : | 8 | 14 | Delhi A | 17 | ||
| 7 | 8 | Delhi B | 14½ | 7 | : | 7 | 13½ | Madhya Pradesh | 15 | ||
| 8 | 14 | Bihar A | 13½ | 6 | : | 7 | 16 | LIC | 10 | ||
| 9 | 18 | Odisha B | 11 | 6 | : | 6 | 10 | Uttar Pradesh | 23 | ||
| 10 | 24 | Services SCB | 11 | 6 | : | 6 | 11 | All Rajputana A | 22 | ||
