CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

नॉर्वे शतरंज - आनंद के साथ अब कार्लसन भी सयुंक्त बढ़त पर

by Niklesh Jain - 04/06/2022

नॉर्वे में चल रहा प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज का चौंथा राउंड शुक्रवार को खेला गया और इस राउंड में मौजूदा विश्व चैम्पियन मेजबान देश के मेगनस कार्लसन नें लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए  भारत के विश्वनाथन आनंद के साथ सयुंक्त बढ़त में स्थान बना लिया है । चौंथे राउंड में आनंद नें वेसली सो से क्लासिकल बाजी ड्रॉ खेली पर टाईब्रेक में वेसली नें बाजी मारी और नियानुसार वेसली को 1.5 तो आनंद को 1 अंक मिला पर बढ़त बनाए रखने के लिए इतना काफी था । अब एक दिन के विश्राम के बाद आनंद के सामने मेगनस कार्लसन होंगे जो नॉर्वे ब्लिट्ज़ में आनंद के हाथो मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे तो आनंद कार्लसन को एक बार फिर मात देने की कोशिश करेंगे । पढे यह लेख  



नॉर्वे शतरंज – आनंद और कार्लसन सयुंक्त बढ़त पर

नॉर्वे शतरंज के 10वे संस्करण में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें चौंथे दिन यूएसए के वेसली सो से अपनी क्लासिकल बाजी ड्रॉ खेलते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है ,हालांकि चौंथे राउंड मेँ आनंद के हाथो मेँ सिर्फ 1 अंक आया क्यूंकी टाईब्रेक मेँ वेसली नें जीत दर्ज करते हुए 1.5 अंक बना लिए । और इस तरह आनंद अब 8.5 तो वेसली 7.5 अंको पर खेल रहे है ।

आनंद और वेसली सो के बीच काले मोहरो से खेल रहे आनंद नें इंग्लिश ओपनिंग मेँ 28 चालों मेँ बाजी ड्रॉ खेली । पर टाईब्रेक में वेसली बाजी अपने नाम करने में सफल रहे 

वहीं विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें लगातार दूसरी सीधी जीत दर्ज करते हुए 3 अंक अपने नाम किए और अब वह 8.5 अंक बनाकर आनंद के साथ सयुंक्त बढ़त मेँ शामिल हो गए है । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे नॉर्वे के कार्लसन नें नीदरलैंड के अनीश गिरि को क्यूजीडी ओपनिंग के एक्स्चेंज वेरिएशन मेँ 34 चालों मेँ जीत हासिल की । 

अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव नें भी चीन के वांग हाउ को हराकर पूरे 3 अंक हासिल किए ।

अन्य मुकाबलों मेँ अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव नें फ्रांस के मकसीम वारचेर लागरेव को और बुल्गारिया के वेसेलीन टोपालोव नें नॉर्वे के आर्यन तारी को क्लासिकल बाजी ड्रॉ खेलने के बाद टाईब्रेक मेँ मात दी । 

अगले राउंड में आनंद और कार्लसन की टक्कर पर खास नजर रहेगी 

देखे सभी मुकाबले 





Contact Us