CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फीडे महिला ग्रां प्री: हम्पी और दिव्या की टक्कर से हुआ आरंभ

by Niklesh Jain - 30/10/2024

कजाकिस्तान के सिमकेंत में आज से विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप साइकल 2024-2025 का हिस्सा फीडे महिला ग्रां प्री के दूसरे चरण की रोमांचक शुरुआत हो चुकी है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शतरंज की दुनिया की 10 दिग्गज महिला खिलाड़ी आपस में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबला खेलेंगी । इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिलाड़ी न केवल जीत के लिए खेलेंगी बल्कि फीडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण ग्रां प्री पॉइंट्स अर्जित करने का भी लक्ष्य भी उनके मन में होगा । भारत की ओर से कोनेरु हम्पी एक बार फिर इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होंगी साथ ही भारत की दिव्या देशमुख पहली बार इसका हिस्सा बनी है , पहले राउंड में दिव्या और हम्पी कोनेरु के बीच हुए मुकाबले में रोमांचक संघर्ष देखा गया, जो स्कॉच ओपनिंग के बाद 41 चालों में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पढे यह लेख  📸 Fide / Konstantin Chalabov



फीडे महिला ग्रां प्री : दिव्या और हम्पी के बीच बेनतीजा रही बाजी 

सिमकेंत , कजक्सितान ( निकलेश जैन ) विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप साइकल 2024-2025 का हिस्सा फीडे महिला ग्रां प्री के दूसरे चरण की शुरुआत आज से कजाकिस्तान के सिमकेंत में हो गयी है।  30 अक्टूबर 2024 से 9 नवंबर 2024 तक विश्व की शीर्ष 10 महिला खिलाड़ी राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इन खिलाड़ियों का उद्देश्य केवल जीतना ही नहीं, बल्कि फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए जरूरी ग्रां प्री पॉइंट्स भी अर्जित करना होगा। 

पहले दिन सफ़ेद मोहरो से खेल रही भारत की दिव्या देशमुख के सामने भारत की ही शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी थी , दोनों के बीच स्कॉच ओपनिंग में हुए मुक़ाबले में दिव्या नें शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया पर हम्पी नें अपने अनुभव से दिव्या को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और 41 चालों के बाद बाजी बेनतीजा रही । 

पहले दिन 3 मैच के परिणाम आए , चीन की तान झोंग्यी नें जर्मनी की एलिजाबेथ पेहत्ज़ को ,

मंगोलिया की बतखुयाग मुंगुंतूल नें ग्रीस की स्टाव्रोउला त्सोलाकिदू को

और मेजबान कज़ाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा नें बुल्गारिया की नुरग्युल सलीमोवा को पराजित किया

जबकि रूस की दोनों खिलाड़ियों अलेक्ज़ांद्रा गोर्याचकिना और लागनों काटेरयना नें ड्रॉ खेला । 

देखे सभी मुक़ाबले 

 

अब अगले राउंड में हम्पी का सामना तान से और दिव्या का सामना लागनों से होगा । 






Contact Us