CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

स्पीड चैस - अर्टेमिव नें दिया अनीश गिरि को झटका

by Niklesh Jain - 17/11/2020

स्पीड चेस शतरंज मे अब अंतिम आठ खिलाड़ियों के नाम तय हो गए है । कल रात खेले गए अंतिम प्री क्वाटर फ़ाइनल प्ले ऑफ मे नीदरलैंड के अनीश गिरि को भी अमेरिका के फबियानों करूआना की तरह बुलेट चैस की वजह से नुकसान उठाना पड़ा और वह रूस के 22 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी अर्टेमिव ब्लादिस्लाव से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब अर्टेमिव को क्वाटर फ़ाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से टकराना होगा । अनीश गिरि और अर्टेमिव के बीच हुए मुक़ाबले मे 5+1 और 3+1 के 17 ब्लिट्ज़ के बाद स्कोर 9-8 चल रहा था पर इसके बाद हुए 10 बुलेट मुकाबलों मे अर्टेमिव नें 6.5 अंक बनाए और अनीश 3.5 अंक बना सके और 15.5-11.5 से हार गए । इस पूरे मुक़ाबले का हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 



स्पीड चैस शतरंज – अनीश गिरि को अर्टेमिव नें दिया झटका

स्पीड चैस ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम आठवे प्री क्वाटर फ़ाइनल के समापन के साथ ही अब प्रतियोगिता के अंतिम आठ खिलाड़ी तय हो गए है । अंतिम प्री क्वाटर फ़ाइनल मे बड़े दावेदार नीदरलैंड के अनीश गिरि को रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें 15.5 -11.5 के अंतर से पराजित करते हुए क्वाटर फ़ाइनल मे प्रवेश कर लिया है जहां पर उनका सामना अब विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से होगा ।

दोनों के बीच तीन सेट के मुकाबलो मे अर्टेमिव नें शुरुआत से कायम की अपनी बढ़त कभी नहीं खोयी और वह बुलेट मे और बेहतर करते हुए आसानी से मुक़ाबला जीतने मे कामयाब रहे ।

पहले सेट मे 90 मिनट तक 5+1 मिनट के 9 ब्लिट्ज़ मुक़ाबले खेले गए जिसमें अर्टेमिव नें 5.5-3.5 से बढ़त कायम कर ली ।

इसके बाद 60 मिनट के 3+1 के 8 ब्लिट्ज़ मुक़ाबले खेले गए जिसमें अनीश नें वापसी करते हुए 4.5-3.5 का स्कोर किया पर इसके बाद भी कुल स्कोर मे अर्टेमिव नें 9 - 8 से बढ़त बनाए रखी थी

और ऐसे मे सबकी नजरे थी 1+1 के बुलेट मुक़ाबले पर जिसमें कुल 10 मुक़ाबले हुए जिसमें अर्टेमिव नें तूफानी प्रदर्शन करते हुए 6.5 – 3.5 से जीत दर्ज की और कुल स्कोर 15.5 – 11.5 से क्वाटर फ़ाइनल मे जगह बना ली

प्रतियोगिता मे अब सेमी फ़ाइनल पहुँचने के लिए मेगनस कार्लसन , अर्टेमिव ब्लादिस्लाव से ,मकसीम लागरेव लेवोन अरोनियन से ,जान डुड़ा वेसली सो से ,और ब्लादिमीर फेडोसीव हिकारु नाकामुरा से मुक़ाबला खेलेंगे !

हिन्दी चेसबेस इंडिया पर हुआ पूरे मैच का सीधा विश्लेषण !

 





Contact Us