Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

सुपरबेट चैस क्लासिक : गुकेश के खिलाफ जीत से चूके प्रज्ञानन्दा

by Niklesh Jain - 29/06/2024

ग्रांड चैस टूर के दूसरे पड़ाव सुपरबेट रोमानिया क्लासिक शतरंज के तीसरे राउंड में भारतीय नजरिए से बेहद खास मुक़ाबला हुआ जब भारत के डी गुकेश का सफ़ेद मोहरो से सामना हुआ भारत के ही आर प्रज्ञानन्दा से , दोनों के बीच पिछले कई क्लासिकल मुकाबलों में गुकेश का पडला काफी समय से भारी रहा है और ऐसे में दबाव प्रज्ञानन्दा पर था , ओपनिंग और मिडिल खेल तो बराबरी पर था पर प्रज्ञानन्दा नें एंडगेम में गुकेश से गलती कराते हुए जीत लगभग अपनी मुट्ठी में कर ली थी पर प्यादो के एंडगेम में उनसे भी गलती हुई और मुक़ाबला अंततः बेनतीजा रहा । तीसरे राउंड के सभी मुक़ाबले बेनतीजा रहे और फिलहाल गुकेश और फबियानों करूआना 2 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । पढे यह लेख 



सुपरबेट चैस क्लासिक : प्रज्ञानन्दा नें गुकेश से जीती बाजी खेली ड्रॉ

 बुखारेस्ट , रोमानिया ग्रांड चैस टूर के दूसरे पड़ाव सुपरबेट चैस क्लासिक के तीसरे राउंड में भारत के दोनों युवा खिलाड़ी डी गुकेश और आर प्रज्ञानन्दा के बीच आपस में एक बेहद रोमांचक मुक़ाबला खेला गया , वैसे तो इसका परिणाम ड्रॉ रहा पर एक समय प्रज्ञानन्दा इस मैच को जीतने के बेहद करीब पहुँच गए थे ।

सफ़ेद मोहरो से खेल रहे गुकेश नें क्वीन पान ओपनिंग से खेल की शुरुआत की और प्रज्ञानन्दा नें बोगो इंडियन से इसका जबाब दिया और खेल के अंत में एक पयद एकै बढ़त बना ली थी , 53वीं चाल में गुकेश नें अपने वजीर की एक गलत चाल चली और 55वीं चाल तक प्रज्ञानन्दा नें वजीर और हाथी दोनों की अदला बदली करते हुए सिर्फ राजा और प्यादो के साथ एक बेहद मजबूत स्थिति हासिल कर ली पर इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही चौंकाने वाला था और प्रज्ञानन्दा खेलो 58वीं चाल में गलती कर बैठे और इसके बाद 81 चालों तक चला मुक़ाबला बेनतीजा रहा ।

तीसरे राउंड के अन्य सभी मुक़ाबले भी बेनतीजा रहे और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें हमवतन मकसीम लागरेव से , रूस के यान नेपोमनिशी नें नीदरलैंड के अनीश गिरि से , यूएसए के फबियानों करूआना नें उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक से और रोमानिया के बोगदान डेनियल नें यूएसए के वेसलों सो से ड्रॉ खेला ।

राउंड 3 के बाद की अंक तालिका 

देखे अब तक के सभी मुक़ाबले 





Contact Us