CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

टाटा स्टील शतरंज R1: विदित की विराट जीत से शुरुआत

by Niklesh Jain - 16/01/2022

टाटा स्टील शतरंज 2022 की शुरुआत ठीक वैसी ही हुई जैसी की लोग उम्मीद करते है ,मास्टर्स वर्ग मे 7 मे 3 जबकि चैलेंजर वर्ग में 7 मे से 4 परिणाम देखने को मिले । मास्टर्स वर्ग में भारत के विदित गुजराती नें 73 चालों का मैराथन एंडगेम जीतकर शानदार शुरुआत की जबकि पोलैंड के जान डुड़ा और मेजबान नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट भी जीत दर्ज करने में सफल रहे । वही चैलेंजर वर्ग में  सूर्या शेखर गांगुली नें शानदार जीत हासिल की । भारत के युवा ग्रांड मास्टर प्रग्गानंधा और अर्जुन एरिगासी नें पहले दिन अपनी बाज़ियाँ ड्रॉ खेली । पढे यह लेख और देखे पहले दिन के खास मुकाबलों के विडियो विश्लेषण 



टाटा स्टील शतरंज : विदित गुजराती नें की शानदार जीत से शुरुआत

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज का पहला दिन ,पहला राउंड भारत के लिहाज से बेहद शानदार रहा, वैसे तो पहले दिन भारत के सभी खिलाड़ियों नें अच्छा खेल दिखाया पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की विदित गुजराती नें उन्होने यूएसए के सैम शैंकलैंड को पराजित करते हुए ना सिर्फ जीत से अपना खाता खोला बल्कि लाइव विश्व रैंकिंग मे शीर्ष 20 में जगह बना ली ।

सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए विदित नें क्यूजीडी एक्स्चेंज वेरिएशन मे शुरुआत से ही अच्छी स्थिति बना ली और उसके बाद बेहद शानदार हाथी और घोड़े के एंडगेम से मैच 73 चालों में अपने नाम किया ।

देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से मैच का विश्लेषण 

भारत के युवा खिलाड़ी प्रग्गानंधा नें पहले दिन विश्व नंबर 5 मेजबान नीदरलैंड के अनीश गिरि से ड्रॉ खेलकर अच्छी शुरुआत की ।

अन्य परिणामों में यूएसए के फबियानों करूआना नें रूस के सेरगी कार्याकिन से ,रूस के डेनियल डुबोव नें अजरबैजान के ममेद्यारोव से , रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से बाजी ड्रॉ खेली

जबकि पोलैंड के जान डुड़ा नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को

तो पूर्व विजेता वां फॉरेस्ट जॉर्डन नें स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को हराकर पहले राउंड की शुरुआत की ।

वही चैलेंजर वर्ग में टॉप सीड भारत के अर्जुन एरिगासी नें नीदरलैंड के लुकास वान फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली

जबकि सूर्या शेखर गांगुली नें फ्रांस के अंदरिया मौरिज्जी को हराकर खेल की शुरुआत की ।

पहले दिन के मैच का सीधा प्रसारण 

 





Contact Us