CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स : अर्जुन - गुकेश ने खेला ड्रॉ, प्रज्ञानन्दा हारे

by Niklesh Jain - 28/01/2023

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव पर जा पहुंचा है और ऐसे मे सब्स एपहला सवाल यही है की खिताब कौन जीतेगा ? क्या सबसे आगे चल रहे उज्बेकिस्तान के युवा ग्रांड मास्टर अब्दुसत्तोरोव खिताब ले जाएँगे या अनीश गिरि का सपना पूरा होगा ,साथ ही कार्लसन के अंतिम दो राउंड पर भी सबकी नजरे रहेंगी । कल रात खेले गए ग्यारहवें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगासी और डी गुकेश के बीच 2700 रेटिंग पार होने के बाद पहली बार क्लासिकल मुक़ाबला ड्रॉ रहा जबकि प्रज्ञानन्दा को लगातार दूसरी हार का सामना करना करना पड़ा ,उन्हे हराने वाले परहम दिन के एकमात्र जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 



टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – अर्जुन और गुकेश में बराबरी पर रहा मैच 

वाई कान जी ,नीदरलैंड । शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 85वे संस्करण के ग्यारहवें राउंड में भारत के डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी के बीच मुक़ाबला खेला गया । अर्जुन और गुकेश पिछले साल भारत के सबसे कम उम्र में 2700 रेटिंग पार कर सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने थे जिन्होने विश्व के टॉप 20 में जगह बनाई थी । 2700 रेटिंग पार करने के बाद दोनों के बीच यह पहला क्लासिकल मुक़ाबला था जो की बराबरी पर छूटा । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें राय लोपेज ओपनिंग खेली और गुकेश नें बर्लिन वेरिएशन में संतुलित खेल खेला , दोनों ने एंडगेम में खेल को रोचक बनाने की कोशिश की पर 45 चालों में खेल ड्रॉ रहा । 

देखे यह मुक़ाबला 

11वें राउंड में खेले गए सात मुकाबलों में सिर्फ 1 का परिणाम आया जबकि 6 मुक़ाबले बराबरी पर समाप्त हुए । ईरान के परहम मघसूदलू नें भारत के आर प्रज्ञानन्दा को मात देकर जीत दर्ज की

जबकि नीदरलैंड के अनीश गिरि ने उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक से ,

विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन ने यूएसए के वेसली सो से ,

यूएसए के लेवोन अरोनियन नें हमवतन फबियानों करूआना से , जर्मनी के विन्सेंट केमर ने रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट से , चीन के डिंग लीरेन ने नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली ।

13 राउंड के इस टूर्नामेंट में 11 राउंड के बाद फिलहाल अब्दुसत्तारोव 7.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है ।

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us