CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स 2024: R4: प्रज्ञानन्दा नें विश्व चैम्पियन डिंग को दी मात

by Niklesh Jain - 17/01/2024

आपके सामने विश्व चैम्पियन हो और आप इस वास्तविकता से परिचित भी हो की एक दिन इस खिलाड़ी को हराकर खुद का विश्व चैम्पियन बनने का सपना पूरा हो सकता है ऐसे में अपना सर्वश्रेष्ठ कर के दिखा दो तो आपका नाम प्रज्ञानन्दा ही हो सकता है ! टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के चौंथे दिन भारत के 18 वर्षीय ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा नें चीन के मौजूदा विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन को पराजित करते हुए एक नया इतिहास बनाया , इतिहास इसीलिए की डिंग लीरेन के विश्व चैम्पियन बनने के बाद उनको क्लासिकल में पराजित करने वाले प्रज्ञानन्दा पहले भारतीय है । चौंथे राउंड में मेजबान नीदरलैंड के अनीश गिरि नें भारत के डी गुकेश को पराजित करते हुए टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है , विदित गुजराती नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट से ड्रॉ खेलते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौंथा ड्रॉ खेला । पढे यह लेख ... Photos by Jurriaan Hoefsmit / Lennart Ootes/Tata Steel Chess Tournament 2024



टाटा स्टील मास्टर्स : प्रज्ञानन्दा नें विश्व चैम्पियन डिंग को हराया , बने भारत के नंबर एक खिलाड़ी

विज्क आन जी , नीदरलैंड , 86वें टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर्स शतरंज के चौंथे दिन शतरंज जगत में एक नया इतिहास बना जब भारत के 18 वर्षीय सितारे आर प्रज्ञानन्दा ने मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लीरेन को काले मोहरो से पराजित करते हुए ना सिर्फ टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की साथ ही उन्होने विश्वनाथन आनंद को लाइव रैंकिंग में पीछे छोड़ते हुए भारत के नंबर एक और दुनिया के नंबर 11 खिलाड़ी होने का गौरव हासिल कर लिया है ।

आनंद के बाद किसी मौजूदा विश्व चैम्पियन को क्लासिकल शतरंज में हराने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए है । प्रज्ञानन्दा के लिए यह जीत राय लोपेज ओपनिंग में घोड़े के एक लंबे समय तक याद किए जाने वाले एंडगेम में आई ।

अन्य मुकाबलों में भारत के डी गुकेश को एक लगभग ड्रॉ मुक़ाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरि नें पराजित करते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है ।

भारत के विदित गुजराती नें नीदरलैंड के यौर्डन वान फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली और यह उनका लगातार चौंथा ड्रॉ रहा ।

अन्य मुकाबलों में चीन के वे यी नें ईरान के परहम मघसूदलू को पराजित किया

जबकि रूस के यान नेपोमनिशी नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर दोनचेंको से ,

नीदरलैंड के मैक्स वार्मेर्दन नें चीन की महिला विश्व शतरंज चैम्पियन जू वेंजून से

और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से बाजी ड्रॉ खेली ।

राउंड चार के सभी मुक़ाबले 

कुछ महत्वपूर्ण ट्वीट 

 

 

 

 

 

 





Contact Us