chessbase india logo

बार्सिलोना डायरी 2 :सिटजस- हरिकृष्णन -अनुज टॉप 10 में !

by Niklesh Jain - 03/08/2019

बार्सिलोना, स्पेन में सम्पन्न हुए प्रतिष्ठित 45वे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब रूस के ग्रांड मास्टर सेरगी वोलोकोव नें अपने नाम कर लिया । दरअसल पहले स्थान के लिए 7 अंक पर तीन खिलाड़ियों मे टाई अंक हुआ पर टाईब्रेक के आधार पर सेरेगी पहले स्थान पर रहे । दूसरे स्थान पर अजरबैजान के नामीग गुलिएव तो तीसरे स्थान, पर अमेरिका के स्टुअर्ट रावेन रहे। भारत के दो युवा खिलाड़ी हरीकृष्णा और अनुज श्रीवात्रि 6.5 अंक बनाकर सयुंक्त चौंथे तो टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः छठे और नौवे स्थान पर रहे । 2401 रेटिंग के हरीकृष्णन नें 2491 का प्रदर्शन करते हुए अपनी रेटिंग में 12.4 तो 2372 रेटिंग के अनुज नें अपनी रेटिंग में 9 अंक जोड़े । अनुज को अब इंटरनेशनल मास्टर बनने के लिए 19 रेटिंग अंको की आवश्यकता है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी श्रीसवन एम अंतिम राउंड हारकर 21 वे स्थान पर रहे ।  

तो स्पेन के मेरे सफर का पहला पड़ाव सिट्जस इंटरनेशनल का 45वां संस्करण सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया । किसी भी आयोजन को लगातार इस तरह आयोजित करना खेल के लिए किया गया एक असाधारण कार्य है और यह दर्शाता है की यहाँ शतरंज खेल के क्या मायने है ! खैर प्रतियोगिता मे हर बार की तरह भारत से कोई बहुत बड़े नाम नहीं थे फिर भी युवा खिलाड़ियों अनुज और हरीकृष्णन जैसे खिलाड़ियों नें अपने प्रदर्शन से भारत को गौरान्वित किया 

देखे यह विडियो जो देगा आपको एक अंदाजा कैसा होता है सिटजस इंटरनेशनल का माहौल

भारत के दो युवा खिलाड़ी हरीकृष्णन और अनुज श्रीवात्रि 6.5 अंक बनाकर सयुंक्त चौंथे तो टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः छठे और नौवे स्थान पर रहे

45वे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब रूस के ग्रांड मास्टर सेरगी वोलोकोव नें टाईब्रेक में अपने नाम कर लिया . प्रतियोगिता में उनकी सबसे ख़ास जीत आठवे राउंड में क्यूबा के ग्रैंड मास्टर ओलिवा केवल के खिलाफ आई 

7 अंक पर तीन खिलाड़ियों मे टाई अंक हुआ पर टाईब्रेक के आधार पर सेरेगी पहले स्थान पर रहे । दूसरे स्थान पर अजरबैजान के नामीग गुलिएव तो तीसरे स्थान, पर अमेरिका के स्टुअर्ट रावेन रहे

अजरबैजान के नामीग गुलिएव वैसे तो पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रहे पर अंतिम तीन राउंड में लगातार तीन ड्रा नें उन्हें विजेता नहीं बनने दिया

अमेरिकन इंटरनेशनल मास्टर नें दरअसल उस खिलाडी को हराकर शीर्ष तीन में जगह बनाई जो की ख़िताब का सबसे कड़ा दावेदार था

चौंथे स्थान पर रहे क्यूबन इंटरनेशनल मास्टर इसिदरो दिलान अंतिम राउंड के पहले तक सबसे आगे चल रहे थे और अंतिम राउंड की हार नें उन्हें चौंथे स्थान पर भेज दिया पर उन्होंने अपना ग्रैंड मास्टर नार्म तो हासिल कर ही लिया .छठे राउंड में उन्होंने टूर्नामेंट के विजेता को भी पराजित किया

बस एक राउंड को अलग कर दे तो उन्होंने बेहद शानदार शतरंज खेली

भारतीय इंटरनेशनल मास्टर हरिकृष्णन ए आर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे और प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाडी श्रीसवन पर सातवे राउंड पर उनकी जीत शानदार रही

अपनी रेटिंग में भी हरिकृष्णन बहुमूल्य 12 अंक जोड़ने में कामयाब रहे

पिछले बार इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल करने वाले अनुज इस बार इंटरनेशनल मास्टर नार्म से तो चूक गए पर अपनी 2372 रेटिंग में बहुमूल्य 9 अंक जोड़ने में कामयाब रहे आवर अब वह 2381 लाइव रेटिंग में पहुँच गए है .
राउंड 3 और 4 में लगातार दो हार के बाद अनुज नें अंतिम 5 राउंड में 4.5 अंक बनाते हुए अच्छी वापसी की खासतौर पर अंतिम दो राउंड में उनकी जीत शानदार रही 

प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाडी श्रीसवन अंतिम राउंड हारकर 5.5 अंको पर ही रह गए पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंडर 16 खिलाडी की ट्राफी प्रदान की गयी

कोलंबियन महिला इंटरनेशनल मास्टर जेंनी अस्त्रिड 6 अंक बनाकर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी रही

वर्ग ए की अंक तालिका

Rk.SNoNameTypsexGrFEDRtgIRtgNClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
13GMVolkov SergeyRUS254807,00,0244126002599
22GMGuliyev NamigAZE255107,00,0243325952650
38IMSturt RavenUSA242907,00,0236025262573
46IMBerdayes Ason Dylan IsidroCUB246106,50,0246225542580
54GMMunoz Miguel2495ESP25112571Sant Marti C.E.6,50,0245925582588
612IMHarikrishnan.A.Ra18IND240106,50,0239924912529
719GMPogorelov RuslanA2350UKR23472458Escola Escacs Salou6,50,0239724242454
81GMBaklan VladimirUKR262106,50,0239425042550
915FMAnuj ShrivatriA-18IND237206,50,0228323932383
1016GMGaprindashvili ValerianeAGEO236806,50,0228323362433
119IMValderrama Quiceno Esteban AlbCOL242306,00,0233824142411
125GMOliva Castaneda KevelCUB246706,00,0233424052419
1321FMMateus AlejandroACOL233406,00,0231223502380
1417IMLopez Gonzalez Abel FabianACUB235506,00,0227822962346
1547WIMChirivi C Jenny AstridCwCOL208906,00,0220721922233
1627FMMeessen RudolfABEL226906,00,0217322492234
1718FMHerrera Juan SebastianACOL235305,50,0240023982410
1813IMLacasa Diaz Jose AntonioA2398ESP23912440Gran Penya Vilanova C.E.5,50,0237923892396
1923IMBeltran Rueda SantiagoA2334ESP23262408Sitges Prado Suburenc, C.E.5,50,0236623432431
2030IMVittorino Carlo GiovanniACOL225205,50,0235023272325
217FMSreeshwan Maralakshikari18IND246105,50,0233123642387
2220FMCu Hor Winston DarwinAGUA233505,50,0233123402348
2325IMDella Morte PabloAARG228905,50,0231522802355
2422FMVergara Jofre FelipeACHI233205,50,0222522532255
2511IMArgandona Riveiro Inigo2402ESP24160Eus5,50,0221822262276
2636Glimbrant TorbjornB2293SWE21950Cat5,50,0217821432262
2753Bhavesh MahajanC-18IND205105,50,0215921592162
2834IMGonzalez Rodriguez Jorge A.B-652202COL22012311Figueres C.E.5,00,0236522802267
2938WIMArgote Heredia ValentinaBwCOL214005,00,0234422852238
3032IMBlandon Luis GuillermoBCOL223905,00,0233322572241
3126FMIngebretsen Jens EA-18NOR227605,00,0230422662283
3210GMPerez Mitjans Orelvis2416ESP24162488Cor De Marina Badalona, C.E.5,00,0227922722284
3314IMPanesso Rivera HenryACOL238005,00,0226222122194
3424Escobar Medina Andres FACOL229605,00,0225621062257
3571CMLopez Rayo SantiagoC-18COL193205,00,0221422222133
3641WIMFranco Valencia AngelaBwCOL212505,00,0219221542230
3729FMLarsson AndersASWE226005,00,0216921312224
3887Deodhar Vrushali UmeshCwIND177005,00,0216021762090
3991WCMDeng Jing Xin CrystalC-18wHKG175305,00,0210521162044
4064Cespedes Llaverias LlibertC-182019ESP19862206Tres Peons C.E.5,00,0196019122046
4128Pena Morales HugoA2296PER22672391Castelldefels, C.E.4,50,0224421812216
4249Snehal BhosaleCIND208004,50,0221220452004
4389Namitbir Singh WaliaC-18IND176004,50,0221121622105
4466AGMNiklesh Kumar JainCIND198504,50,0217920742086
4575CMDeng Yu Dong MichaelC-18HKG190004,50,0217721402126
4633WIMCorrales Jimenez ZeniaBwMEX221204,50,0217520912025
4772Harshad SC-18IND193204,50,0215321322045
4842Wang ShanshanBwCHN212204,50,0213420572067
4994Mahajan AyushC-18IND160504,50,0210019601924
5051Guasch Figuerola AgustiC2088ESP20712238Valls C.E.4,50,0208819792073

 

चेसबेस इंडिया टूर के साथ गयी फातिमा अब्दीन बर्ग बी में पहले स्थान पर रही और विजेता बनी और अपनी रेटिंग में भी उन्होंने 83अंक जोड़ने का काम किया

हालाँकि प्रतियोगिता का बी वर्ग ही भारत के नाम रहा और शीर्ष तीन पर भारतीय और भारतीय मूल के खिलाडियों का कब्ज़ा रहा पहले स्थान पर फातिमा तो दुसरे पर होन्गकोंग से खेल रहे भारतीय मूल के पेरामुनेतिल्के सेठ रहे तो तीसरा स्थान चेसबेस इंडिया टीम के मैनेजर अंकित दलाल नें हासिल किया

वर्ग बी फाइनल रैंकिंग

Rk.SNoNameTypsexGrFEDRtgIRtgNClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
144Fathima AbdeenEwIND165208,00,0180620242208
281AIMPeramunetilleke SethF-12HKG140807,00,0176719622077
336AFMAnkit DalalEIND168007,00,0171218562025
449Amit PanchalFIND163406,50,0179518241768
524Gomez Navais MarcalE-181720ESP17681998Vilafranca C.E.6,50,0172518151940
637Gil Provedo VictorE-181704ESP16760Rio6,50,0169017651877
722Bernat Pascual MagiE-181844CAT17772001Vilafranca C.E.6,50,0168517861910
86Flores Linan Jose LuisD1766ESP18522028Barcelona, Club Escacs6,50,0165717661908
916Guasch Guasch FerranD1799ESP18062012Valls C.E.6,50,0165017781807
1041Villa Tornero AlexE-121655ESP16571885Montornes C.E.6,50,0154415891799

कोलम्बिया की इंटरनेशनल मास्टर एंजेला नें ना सिर्फ प्रतियोगिता में बल्कि चेसबेस इंडिया के लिए समय समय पर शानदार तस्वीरे भी खींची

ओहो ये क्या चाल चल दी ? फोटो - एंजेला

ये भारतीय बच्चे बहुत परेशांन कर रहे है ? फोटो - एंजेला

नहीं नहीं ये क्या चल दिया ? फोटो - एंजेला

चलो किसी नें तो मेरी तस्वीर भी निकाली ! फोटो - एंजेला !

तो इस तरह सिटजस इंटरनेशनल का 45 वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सिटजस में शतरंज को एक अलग मुकाम पर ले जाने वाले दो इन्सान ! श्री ऑस्कर जो की हर वर्ष दिसम्बर में सनवे इंटरनेशनल का आयोजन करते है तो श्री फ्रांसिस्को जो 45 सालों से जुलाई में इस प्रतियोगिता का आयोजन करते है

चेसबेस इंडिया टीम जो हर बार की तरह इस बार भी स्पेन में कमाल दिखा रही है

तो बार्सिलोना से यूँ ही हम आपके लिए खबरे लाते रहेंगे #NikAngy

पढ़े - बार्सिलोना डायरी 1 - 45 वां सिटजस इंटरनेशनल आरम्भ