CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फीडे महिला कैंडिडैट :एना की जीत से बदले समीकरण ,अब हम्पी को टाईब्रेक में जीतना होगा

by Niklesh Jain - 30/10/2022

पूर्व विश्व रैपिड चैम्पियन भारत की ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी की महिला फीडे कैंडिडैट के सेमी फाइनल में पहुँचने की आसान लग रही राह अब टाईब्रेक पर निर्भर हो गयी है क्यूंकी उनकी प्रतिद्वंदी उक्रेन की दिग्गज खिलाड़ी एना मुजयचूक नें अंतिम और चौंथे क्वाटर फाइनल क्लासिकल मुक़ाबले में करो या मरो की स्थिति में जीत दर्ज करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया है । चौंथे राउंड के शुरू होने के पहले 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कोनेरु 2-1 से आगे चल रही थी और काले मोहरो से अंतिम राउंड में उन्हे सिर्फ आधा अंक की जरूरत थी पर एना मुजयचूक नें सफ़ेद मोहरो से हम्पी की पेट्रोफ डिफेंस के खिलाफ एक बार फिर बेहद आक्रामक रुख से खेल खेला और 58 चालों में एतिहासिक वापसी कर ली । अब रैपिड ब्लिट्ज़ टाईब्रेक के माध्यम से जीतने वाली खिलाड़ी सेमी फाइनल में चीन की लेई टिंगजे से मुक़ाबला खेलेगी । पढे यह लेख Photo: FIDE/Michal Walusza




फीडे महिला कैंडिडैट– एना की वापसी ,कोनेरु हारी अब टाईब्रेक से होगा निर्णय

फीडे महिला कैंडिडैट टूर्नामेंट के पूल ए में भारत की शीर्ष खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी उक्रेन की एना मुजयचूक के खिलाफ क्वाटर फाइनल के चौंथे मुक़ाबले मे एक रोमांचक मुक़ाबला हार गयी और इसके साथ ही दोनों के बीच चार क्लासिकल मुकाबलों के बाद स्कोर 2-2 हो गया है । ऐसे में अब विजेता का फैसला टाईब्रेक के माध्यम से होगा

और जीतने वाली खिलाड़ी सेमी फाइनल में चीन की ग्रांड मास्टर लेई टिंगजे से मुक़ाबला खेलेगी जिन्होने उक्रेन की ग्रांड मास्टर मारिया मुजयचुक के खिलाफ लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ खेली और 2.5-1.5 क्वाटर फाइनल जीतकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली ।

काले मोहरो से खेल रही हम्पी के सामने मुक़ाबले को कम से कम ड्रॉ रखने की चुनौती थी और उन्होने एक बार फिर पेट्रोफ डिफेंस का चुनाव किया जिस पर एना नें शुरुआत से ही हम्पी के राजा की ओर आक्रामक रुख अख़्तियार कर लिया ,हालांकि खेल की 40 वीं चाल में हम्पी के पास हाथी की अच्छी चाल से मैच को बचाने का एक मौका था पर यहाँ उनसे चूक हो गयी और एना नें 58 चालों में बजाई जीत ली । अब टाईब्रेक में दोनों के बीच पहले दो रैपिड परिणाम ना आने पर दो ब्लिट्ज़ और फिर भी परिणाम ना आने पर अरमागोडेन के माध्यम से विजेता का फैसला किया जाएगा ।

देखे अंतिम क्लासिकल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण और विश्लेषण 

 

क्या आप यहाँ हम्पी की और से बेहतर चाल खोज सकते है ?





Contact Us