CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

नेपोमनियची बने मॉस्को ग्रांड प्रिक्स विजेता

by Niklesh Jain - 31/05/2019

मॉस्को में चल रही फीडे ग्रांड प्रिक्स का समापन मेजबान रूस के इयान नेपोमनियची के विजेता बनने के साथ हो गया उन्होने हमवतन अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को फ़ाइनल टाईब्रेकर में 1.5-0.5 से पराजित करते हुए ग्रांड प्रिक्स का पहला पड़ाव अपने नाम कर लिया । दोनों के बीच फ़ाइनल मैच में दो मुक़ाबले खेले गए दोनों क्लासिकल  मुक़ाबले  ड्रॉ रहने के बाद विजेता का निर्धारण टाईब्रेक से किया गया । आपको बता दे की इस बार ग्रांड प्रिक्स पूरी तरह बदले हुए अंदाज मे खेली गयी । इसे लगभग पूरी तरह फीडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट फॉर्मेट में खेला गया और इसी का परिणाम रहा की अनीश गिरि ,अरोनियन ,ममेद्यारोव और कार्याकिन जैसे बड़े नाम पहले ही राउंड में बाहर हो गए । खैर प्रतियोगिता पूरी तरह से इयान नेपोमनियची के नाम रही जिन्होने वाकई इस प्रतियोगिता में विजेता बनने लायक प्रदर्शन किया । पढे यह लेख




फीडे ग्रांड प्रिक्स का यह नेपोमनियची का पहला खिताब है और सही मायनों में फीडे कैंडीडेट में करूआना के बाद अब उनके शामिल होने की संभावना सबसे ज्यादा है 

ग्रीसचुक भी इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेले पर शायद यह नेपोमनियची का दिन था 

टाईब्रेक मुक़ाबले रैपिड फॉर्मेट में खेले गए जिसमें दोनों खिलाड़ियों को 25-25 मिनट दिये गए जबकि हर चाल चलने पर 10 सेकंड का अतिरिक्त समय दिया गया । 

पहले टाईब्रेक में स्कॉच ओपनिंग में हुए मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए ग्रीसचुक कोई खास फायदा नहीं ले सके और इयान ने उन्हे 37 चालों में ड्रॉ पर रोक लिया । 

तो मॉस्को ग्रांड प्रिक्स के पहले दो स्थान मेजबान रूस के ही हिस्से आए 

दूसरे टाईब्रेक मुक़ाबले में इयान नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए इटेलिअन ओपनिंग में 36 चालों में जोरदार जीत दर्ज की और विजेता का स्थान हासिल कर लिया । 

आपको बता दे की चार फीडे ग्रांड प्रिक्स का यह पहला पड़ाव था और अंत में इसे जीतने वाला फीडे कैंडीडेट में पहुंचेगा जहां से कार्लसन के प्रतिद्वंदी का चुनाव किया जाएगा ।

इस ग्रांड प्रिक्स के बाद विजेता इयान नेपोमनियची को 9  अंक , ग्रीसचुक को 7 अंक , पोलैंड के राड़ास्लाव को 5 अंक तो अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को 3 अंक हासिल हुए है । पीटर स्वीडलर , वे यी और डेनियल डुबोव को 2 तो वेसली सो के खाते में 1 अंक आया । 

देखे सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us