NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

निहाल का कमाल, जूनियर विश्व चैम्पियन को दी मात

08/05/2019 -

स्वीडन के मालमो में चल रहे तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज चैम्पियनशिप के पांचवे राउण्ड के मैच में 14 वर्षीय भारतीय सितारे ग्रांडमास्टर निहाल सरीन (2598) ने वर्तमान विश्व जूनियर चैम्पियन परहम मघसूदलू (2671) को शतरंज की बिसात पर मोहरों के बेहतरीन तालमेल से पटखनी देते हुए पूरे प्रतियोगिता में सनसनी फैला दी है। कभी भी बड़ा उलटफेर करने को तैयार रहने वाले निहाल सरीन ने बता दिया की उनके खेल को हलके में लेने की भूल कोई खिलाड़ी न करें। पांचवे राउण्ड में जीत के साथ ही इस सितारे ने अपनी लाइव रेटिंग में सात अंकों की बढ़त हासिल कर उसे 2605 तक पहुंचाते हुए एक नया इतिहास रचने के कगार पर पहुंच गए है। अगर वह यही प्रदर्शन इस प्रतियोगिता के बचे दो चक्रों के मैच में जारी रखते है जिसकी उनसे भारतीय शतरंज जगत को पूरी उम्मीद भी है। तो वह 2600 रेटिंग हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे कम उम के खिलाड़ी बन जाएगे। पढ़िये नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

तेपे सिगमन शतरंज - हरिकृष्णा जीत के साथ बढ़त पर

05/05/2019 -

स्वीडन के मालमो में प्रतिवर्ष होने वाला तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप इस बार भारत के लिहाज से बेहद खास है क्यूंकी इस बार भारत से जबरजस्त लय में चल रहे पेंटाला हरिकृष्णा ना सिर्फ प्रतियोगिता के टॉप सीड है बल्कि खिताब के बड़े दावेदार भी है । उनके अलावा निहाल सरीन एक नए इतिहास रचने की कगार पर खड़े है 2598 रेटिंग लिए 14 वर्षीय यह सितारा 2600 अंक छूनें  की कगार पर है । पहले तीन राउंड के बाद दोनों ही खिलाड़ी अपने अपने लक्ष्यों को पूरा करते नजर आ रहे है। जहां तीसरे राउंड में स्वीडन के शीर्ष खिलाड़ी निल्स  ग्रंडिलीयूस पर जीत के साथ हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर आ गए है तो निहाल नें लगातार तीसरे उनसे बेहतर रेटिंग के खिलाड़ी इंग्लैंड के गाविन जोन्स से ड्रॉ खेलते हुए अपनी लाइव रेटिंग 2600 के पार पहुंचा दी है । पढे यह लेख । 

मई फीडे रेटिंग - भारतीय टीम का बढ़ता कद

03/05/2019 -

विश्व शतरंज संघ नें अपनी मई माह की विश्व रैंकिंग जारी कर दी है और भारत के लिए अच्छी खबर यह है की भारत की पुरुष टीम जहां विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान पर बनी हुई है तो महिला वर्ग में भारत अब तीसरे स्थान पर पहुँच गया है । पुरुष वर्ग में इस विश्व रैंकिंग में भारत के लिए आनंद , हरीकृष्णा , विदित और अधिबन का 2700 के क्लब में बने रहना है तो साथ ही साथ भारत के शीर्ष 10 में शामिल सभी खिलाड़ियों का +2600 का रहना भी बड़ा कारण है जबकि महिला वर्ग में हम्पी हरिका की पुनः बेहतर होती रेटिंग के साथ साथ दिव्या देशमुख जैसी युवा खिलाड़ी का उभरना भी एक खास बात है । खैर विश्व शतरंज की महाशक्ति का लक्ष्य संजोय भारत के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है जब रूस जैसे देश जहां शीर्ष 10 के सभी खिलाड़ी +2700 है तो अमेरिका और चीन की शीर्ष पर चुनौती लगातार कड़ी हो रही है भारत को अब निहाल,प्रग्गानंधा और गुकेश जैसे चेहरो के और चमकने का इंतजार है । पढे यह लेख  

क्या कार्लसन सार्वकालिक महान खिलाड़ी है ?

02/05/2019 -

क्या मेगनस कार्लसन के लिए अब 2900 का नंबर संभव है ? क्या मेगनस कार्लसन अपनी अब तक की सबसे शानदार शतरंज खेल रहे है ? क्या मेगनस कार्लसन अब तक के सबसे बेहतर शतरंज खिलाड़ी और विश्व चैम्पियन है ? क्या मेगनस कार्लसन के रहते किसी और का विश्व चैम्पियन बनना असंभव है ? ऐसे ना जाने कितने सवाल आपके और दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों के मन में गूंज रहा है । कारण साफ है ग्रेंके मास्टर्स का खिताब 1.5 अंक के अंतर से जीतने के बाद कार्लसन 2875 अंको पर जा पहुंचे है और वह जिस अंदाज में विश्व के +2700 के खिलाड़ियों को पराजित कर देते है उससे उनके बढ़े हुए स्तर का अंदाजा भी हो जाता है । उनके और विश्व नंबर 2 के बीच बढ़ता रेटिंग का फासला भी यही कहता है की कार्लसन को पीछे छोड़ना मुश्किल है नहीं नामुमकिन भी है ! पढे ग्रेंके मास्टर्स में उन्हे मिली यह जीत पर यह लेख । 

लखनऊ मेट्रो मे हुआ स्पीड चैस का आयोजन

01/05/2019 -

भारत में तेजी से प्रसिद्धि पाने वाला खेल शतरंज अब लोगों के दिलों दिमाग में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहा है। हर तरफ इस खेल की जागरुकता के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बीते जनवरी में जहां 15वें प्रवासी भारतीय समारोह में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के अस्सी घाट पर शतरंज की बिसात बिछी और शतरंज प्रेमियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। वहीं सात अप्रैल रविवार को नवाबों के शहर लखनऊ में भी शतरंज की जागरुकता के लिए ब्लैक एंड व्हाइट चेस क्लब के निदेशक व पूर्व शतरंज चैम्पियन डाॅ जुनैद अहमद ने एक बेहतरीन काम करते हुए लखनऊ मेट्रो ट्रेन की पीआरओ पुष्पा बेलानी के सहयोग से मेट्रो ट्रेन के अंदर स्पीड शतरंज टूर्नामेण्ट का आयोजन किया। 

पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

नित्यता जैन बनी मध्य प्रदेश सब जूनियर चैम्पियन

30/04/2019 -

मध्य प्रदेश में इस समय राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राज्य चयन स्पर्धाओं  का दौर चल रहा है और एक के बाद अलग अलग वर्गो की प्रतियगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर में राज्य सब जूनियर फीडे रेटिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसका खिताब इंदौर की नित्यता जैन नें अपने नाम कर लिया । हालांकि उनके साथ इंदौर के ही आयुष शर्मा 8 मैच में से 7.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे स्थान पर रहे । मध्य  प्रदेश शतरंज के इतिहास में यह पहला मौका था जब  राज्य सब जूनियर स्पर्धा को फीडे रेटिंग स्तर पर आयोजित किया गया और इसमे विभिन्न जिलो से करीब 150 खिलाड़ियों नें भाग लिया । पढे यह लेख 

शेनज़ेन मास्टर्स -पेंटाला हरिकृष्णा रहे उपविजेता

28/04/2019 -

भारत के पेंटाला हरिकृष्णा शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में विजेता का खिताब हासिल करने से भले चूक गए पर दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों का दिल जीतने में कामयाब रहे । अंतिम मुक़ाबले में उन्हे विश्व नंबर 3 और  प्रतियोगिता के टॉप सीड चीन के डिंग लीरेन के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा और 5.5 अंको पर आधे अंक की बढ़त पर चल रहे हरिकृष्णा को पीछे छोड़ते  हुए नीदरलैंड के अनीश गिरि नें अंतिम राउंड में जीत के सहारे 6 अंको पर खिताब पर कब्जा जमा लिया । डिंग लीरेन हरिकृष्णा को हराकर 5.5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर आने में कामयाब रहे । खैर इस प्रतियोगिता में भले हरि खिताब हासिल नहीं कर पाये पर यह प्रतियोगिता उनके आने वाले खेल जीवन के लिए बेहद अहम पड़ाव साबित होने वाली है। यहाँ मिली 5 बड़ी जीत से उनके आत्मविश्वास में  तो बदलाव आएगा ही विश्व स्तर के खिलाड़ियों का भी उनके प्रति नजरिया अब बदला है जिससे आने वाले समय में हरि कुछ और बड़े सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में नजर आ सकते है । पढे यह लेख 

शेनज़ेन मास्टर्स - जीत के साथ हरिकृष्णा खिताब के करीब

26/04/2019 -

कहते है की अगर किसी को अपनी काबलियत का पता लग जाये और खुद पर यकीन हो तो फिर उस इंसान की तकदीर की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती । चीन में चल रही शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में भारत के पेंटाला हरिकृष्णा की आठवे  राउंड में  रिचर्ड रापो से हार के बाद नौवें राउंड में यू यांगी के खिलाफ जीत इसी बात को साबित करती है की भारत के हरिकृष्णा अब विश्व शतरंज परिद्र्श्य को बदलने की ठान चुके है । उनकी ओपनिंग अचानक अभेद्य नजर आने लगी है और उनका एंडगेम मजबूत और आक्रामक । खैर 9 राउंड के बाद हरिकृष्णा 5 जीत 2 हार और 2 ड्रॉ के साथ 6 अंक बनाकर एकल बढ़त पर है और कल अगर वह डिंग लीरेन से ड्रॉ भी खेलते है तो उनका खिताब जीतना तय नजर आता है इस जीत नें उन्हे एक बार फिर विश्व रैंकिंग में 23 वे स्थान पर पहुंचा दिया है । पढे यह लेख और देखे हमारे विडियो विश्लेषण भी हिन्दी में । 

ग्रेंके क्लासिक 2019 - विश्वनाथन आनंद सयुंक्त बढ़त पर

24/04/2019 -

भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ी  और 5 बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जर्मनी में चल रहे ग्रेंके क्लासिक शतरंज चैंपियनशिप में स्पेन के वालेजों पोंस को चौंथे राउंड मे पराजित करते हुए प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और इस जीत के साथ आनंद मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन के साथ 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त में पहुँच गए है । अभी तक खेले चार मुककाबले में आनंद नें काले मोहरो से दो जीत दर्ज की है जबकि सफ़ेद मोहरो से दो मैच ड्रॉ खेले है । 9 राउंड के इस राउंड रॉबिन मुकाबले में आनंद को अभी फबियानों करूआना , लेवान अरोनियन , पीटर स्वीडलर जैसे खिलाड़ियों से मुक़ाबले खेलने है और देखना है शानदार शुरुआत करने वाले आनंद किस तरह से इस प्रतियोगिता में आगे प्रदर्शन करते है पढे यह लेख और देखे हमारा हिन्दी विडियो विश्लेषण भी ।  

चीन में आया भारतीय तूफान ! नाम है - हरिकृष्णा !!

23/04/2019 -

चीन में भारतीय तूफान आया हुआ है नाम है हरिकृष्णा , पूरा नाम है ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा और उन्होने अपने खेल जीवन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज में अपनी एकल बढ़त को बरकरार रखा है । सबसे बड़ी बात यह है की उन्होने पिछले लगातार चार मुकाबलों से चार +2700 के खिलाड़ियों को पराजित किया है । इस जीत का असर यह हुआ है की अब हरिकृष्णा जो इसी प्रतियोगिता में राउंड 2 में अनीश गिरि के खिलाफ हार के बाद लाइव रेटिंग में 2712 अंको पर जा पहुंचे थे और विदित गुजराती से पीछे हो गए थे अब लगातार चार जीत के बाद 2732 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में 23 वे स्थान पर जा पहुंचे है । और अगर उनका यही शानदार प्रदर्शन बरकरार रहा तो वह बचे हुए चार राउंड में और भी नए रिकार्ड बना सकते है । फिलहाल वह 6 राउंड के बाद 4.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है । अनीश गिरि नें चीन के यू यांगी को पराजित करते हुए 4 अंको के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है । पढे लेख 

प्रखर और सेरा बने अंडर 13 मध्य प्रदेश चैम्पियन

22/04/2019 -

मध्य प्रदेश के कटनी में प्रदेश की अंडर 13 टीम का चयन किया गया । प्रतियोगिता में प्रखर बजाज और सेरा डगरिया नें क्रमशः बालक और बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम किए । कटनी शतरंज संघ के द्वारा आयोजित और मध्य प्रदेश शतरंज संघ द्वारा अधिकृत इस प्रतियोगिता में चेसबेस इंडिया नें प्रमुख तकनीकी सहयोगी की भूमिका निभाई  ।  18 और 19 अप्रैल को कटनी के हीरगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में टीम का चयन किया गया ।दोनों ही वर्गो में कड़ी प्रतिद्वंदीता देखने को मिली और कई रोमांचक मुक़ाबले खेले गए । मध्य प्रदेश में कटनी हमेशा से कई अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धाए कराने को लेकर प्रसिद्ध रहा है और इस छोटे से शहर में अब तक 10 से ज्यादा फीडे रेटेड मुक़ाबले तो 1 राष्ट्रीय स्पर्धा भी आयोजित की जा चुकी है । शहर के ही एक स्कूल सायना इंटरनेशनल नें वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्कूल विजेता बनने का गौरव हासिल किया । तो मध्य प्रदेश के अकेले इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपारिया ,फीडे मास्टर अनुज श्रीवात्रि ,विश्व स्कूल में भारत के लिए पदक जीतने वाले अंशुमन सिंह और आयुष पटनायक भी यही से आते है ।  और तो ओर भारत में हिन्दी में खेल की जानकारी देने वाली हमारी इकाई चेसबेस इंडिया हिन्दी का मुख्यालय यही पर है और हमारे हिन्दी प्रमुख भी इसी नगर से आते है । 

कभी ना हारने वाले डिंग हरिकृष्णा से हारे !

20/04/2019 -

भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें शेनजेन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप मे आज लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया उनके अलावा अनीश गिरि भी 2.5 अंको के साथ पहले स्थान पर है कल रिचर्ड रापो को पराजित करने वाले हरिकृष्णा नें आज शिकार बनाया चीन के दिग्गज खिलाड़ी विश्व नंबर 3 डिंग लीरेन को जो पिछले लगभग 2 सालों से मैच ना हारने के लिए जाने जाते है । खैर इस जीत से हरिकृष्णा नें एक बार फिर विदित को पीछे छोड़ते हुए अपना भारत के नंबर दो खिलाड़ी होने का तमगा बरकरार रखा है । पिछले दो मैच मे उनका खेल देखने से साफ है की वह मैच जीतने के लिए खेल रहे है और बरबरी की स्थिति मे भी कोशिश कर रहे है देखना होगा की आगे इस टूर्नामेंट में वह कैसा प्रदर्शन करते है पढे यह लेख । 

शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज - हरिकृष्णा की पहली जीत

19/04/2019 -

शेनज़ेन , चीन में चल रही शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में पहले तीन राउंड के बाद भारत के पेंटाला हरिकृष्णा 1.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में बने हुए है । शेनज़ेन मास्टर्स मे छह खिलाड़ी भाग ले रहे है और सभी की रेटिंग 2700 रेटिंग अंक से अधिक है । प्रतियोगिता मे हरीकृष्णा के अलावा चीन के डींग लीरेन (2809) नीदरलैंड के अनीश गिरि ( 2797) ,चीन के यू यांगी ( 2751) ,रूस के दिमित्री जाकेवेंकों ( 2719) और हंगरी एक रिचर्ड रापोर्ट ( 2726) भाग ले रहे है । पहले राउंड में ड्रॉ और दूसरे राउंड में हार के बाद हरिकृष्णा नें तीसरे राउंड में हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को पराजित करते हुए अपनी पहली जीत का स्वाद चखा । पढे यह लेख 

अब यूपी में आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिता होगी फीडे रेटेड

14/04/2019 -

भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ( यूपी ) में आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिता होगी फीडे रेटेड 2019 में यूपी के अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए रेटेड प्लेयर बनने का सुनहरा अवसर आ गया। उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक खुशखबरी भरी खबर है। यूपी चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ संजय कपूर और महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने यह तय किया है कि अब यूपी में सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिता के साथ ही स्टेट वुमेन और सीनियर स्टेट की प्रतियोगिता फीडे रेटिंग आधार पर खेली जाएगी। जिससे यूपी के अधिक से अधिक खिलाड़ी रेटेड खिलाड़ी बनकर अपने ग्रांडमास्टर बनने के सपने की ओर पहल कदम बढ़ा सके। इसे देखते हुए यूपी चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन ने शतरंज प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहले अण्डर-13 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज गोरखपुर जिले से हुआ। जहां गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जीडी गोयनका यूपी स्टेट अण्डर-13 फीडे रेटेड शतंरज चैम्पियनशिप का आयोजन 1 से 4 अप्रैल तक जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

दुबई ओपन 2019 - ईन्यान को सयुंक्त पहला स्थान

13/04/2019 -

दुबई , यूएई एशिया से सबसे मजबूत प्रतियोगिताओं में से एक दुबई ओपन के 21 वे संस्करण में भारत के इनयान पी नें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम राउंड में हमवतन एसपी सेथुरमन क पराजित करते हुए वैसे तो 8 अंको के साथ सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया पर उनके समेत कुल आठ खिलाड़ी 7 अंको पर जा पहुंचे और ऐसे में रैंकिंग का निर्धारण टाईब्रेक के आधार पर हुआ जिसमें बदकिस्मती से इनयान पी आठवा स्थान ही हासिल कर सके पर यह उनके खेल जीवन के सबसे बेहतरीन ओपन टूर्नामेंट प्रदर्शन में से एक कहा जा सकता है । खैर भारत के लिहाज से दो और अच्छी खबरे यह रही की रघुनंदन श्री हरी नें अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल किया तो 11 साल के भारत सुब्रमण्यम नें अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल किया । पढे यह लेख 

Contact Us