क्रैन्स कप इंटरनेशनल - हरिका अंततः जीती
13/02/2019 -अमेरिका में चल रहे क्रैन्स कप इंटरनेशनल महिला शतरंज टूर्नामेंट में लगातार 5 ड्रॉ खेलने के बाद छठे राउंड में भारत की हरिका द्रोणावल्ली नें कजाकिस्तान की अब्दुमलिक ज़्हंसाया को बेहद उतार चढ़ाव भरे मैच में पराजित करते हुए अपने आपको खिताब की दौड़ में बनाए रखा है । छठे राउंड में हुए मुक़ाबले में एक समय तो हरिका लगभग हारने की स्थिति में थी और अब्दुमलिक की जीत साफ नजर आ रही थी पर अंत के खेल में एक लगातार अंतराल में गलतियों के चलते वह मैच हार गयी । खैर हरिका के लिए यह जीत प्रतियोगिता में उनके लिए नई जान फूंकने का काम कर सकती है क्यूंकी अब वह खिताब की दौड़ में बनी हुई है । अगले राउंड में उन्हे अब सबसे आगे चल रही टॉप सीड रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनियुक से मुक़ाबला खेलना है और यह मैच प्रतियोगिता के खिताब के लिहाज से भी निर्णायक हो सकता है । पढे यह लेख