मुंबई इंटरनेशनल - भारत के अभिमन्यु नें सम्हाला मोर्चा
06/01/2019 -मुंबई में चल रहे आईआईएफ़एल मुंबई इंटरनेशनल शतरंज में अंतिम निर्णायक राउंड के पहले अचानक खिताब कौन जीतेगा यह कहना मुश्किल हो गया है । भारतीय ग्रांडमास्टर और विश्व जूनियर शतरंज उपविजेता अभिमन्यु पौराणिक नें प्रतियोगिता के लीडर और भोपाल इंटरनेशनल के विजेता मिन्ह ट्रान को मात्र 26 चालों में हार का स्वाद चखाकर झटका देते हुए प्रतियोगिता को एक बार फिर रोचक बना दिया है । भारत के डी गुकेश नें भी शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करते हुए मिन्ह और अभिमन्यु के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है और ऐसे में जब सिर्फ एक राउंड बाकी है देखना होगा की खिताब किसके हाथ आता है ।