कार्लसन ही बने एमचैस यूएस रैपिड शतरंज के विजेता
07/09/2021 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के बारे में कुछ दिन पहले ही अर्मेनिया के दिग्गज खिलाड़ी लेवोन अरोनियन नें कहा था की अगर आप कार्लसन को हराना चाहते है तो यह काम फाइनल के पहले ही कर ले क्यूंकी फाइनल पहुँचने के बाद वह अपने स्तर को बहुत ऊपर उठा लेते है जहां उनको हराना बहुत मुश्किल बन जाता है । चैम्पियन चैस टूर 2021 के आखिरी पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड शतरंज के फाइनल में कार्लसन नें रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव को लगातार दो दिन कोई मौका ही नहीं दिया , पहले दिन 2.5-1.5 तो दूसरे दिन 2.5-0.5 के स्कोर से मात देते हुए आसानी से खिताब अपने नाम कर लिया । सीसीटी 2021 में यह कार्लसन का तीसरा खिताब था और इस तरह उन्होने वेसली सो के रिकॉर्ड की बराबरी भी हासिल कर ली । पढे यह लेख