इंडियन क्वालिफायर - निहाल और शशिकिरण हुए बाहर
07/05/2021 -इंडियन चैस टूर क्वालिफायर के पहले दिन जितने रोमांच की उम्मीद थी उससे ज्यादा देखने को मिला और दो ऐसे खिलाड़ी जिन्हे खिताब का दावेदार कहा जा रहा था पहले ही दिन हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है । निहाल सरीन को अर्जुन एरिगासी नें बेहतरीन खेल से 2.5-1.5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया तो कृष्णन शशिकिरण को युवा मित्रभा गुहा ने पराजित करते हुए सभी को चौंका दिया । इसके अलावा हर्षा भारतकोठी नें आज के एकमात्र टाईब्रेक मे एसपी सेथुरमन को 4-2 से मात देकर बाहर किया तो गुकेश नें अनुभवी अभिजीत गुप्ता को मात्र 3 मैच मे ही 2.5-0.5 से मात देते हुए अगले दौर मे जगह बना ली । हालांकि वरीय खिलाड़ियों मे अधिबन भास्करन , सूर्या गांगुली , प्रग्गानंधा और अरविंद चितांबरम जीतकर क्वाटर फाइनल मे प्रवेश कर गए है । देखे विडियो विश्लेषण और पढे यह लेख