फीडे कैंडीडेट R9 - अनीश गिरि नें भी दिखाया दम
21/04/2021 -फीडे कैंडीडेट शतरंज टूर्नामेंट के वापस शुरू होने के लगातार दूसरे दिन के खेल नें यह साफ कर दिया है की ख़िताबी जंग राउंड दर राउंड कड़ी होती जाएगी और कौन कार्लसन से खेलेगा यह आसानी से तय नहीं होने वाला है । पहले दिन जहां फबियानों करूआना नें अपनी शानदार जुझारू क्षमता से सभी को बता दिया की वह लगातार दूसरी बार कार्लसन को चुनौती पेश कर सकते है तो दूसरे दिन नीदरलैंड के अनीश गिरि नें बताया की उनकी मौजूदा लय उन्हे खिताब दिला दे तो इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी । अनीश नें नौवे राउंड मे वांग हाउ पर शानदार जीत से दिखाया की वह भी बचे हुए राउंड मे कमाल दिखा सकते है । पढे यह लेख