लंदन फीडे ओपन - अरविंद -प्रग्गा की अच्छी शुरुआत
30/11/2019 -35 देशो के 166 खिलाड़ियों के बीच प्रतिष्ठित लंदन चेस क्लासिक फीडे ओपन का शुभारंभ हो गया । भारत के वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम को प्रतियोगिता मे शीर्ष वरीयता दी गयी है जबकि नन्हें ग्रांड मास्टर और अंडर 18 वर्तमान विश्व चैम्पियन आर प्रग्गानंधा को तीसरी वरीयता मिली है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ग्रांड मास्टर पूर्व विश्व यूथ चैम्पियन रहे सहज ग्रोवर को सातवी वरीयता दी गयी है जबकि महिला वर्ग आर वैशाली खेल रही है । पहले दो राउंड के बाद अरविंद चितांबरम , आर प्रग्गानंधा और सहज ग्रोवर नें अपने दोनों मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है । जबकि वैशाली पहले राउंड मे उलटफेर का शिकार होने के बाद दूसरे राउंड में जीतकर लय में लौटते नजर आई । पढे यह लेख