CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एशियन गेम्स D1 : हम्पी-हरिका नें 2 जीत से किया आरंभ

by Niklesh Jain - 25/09/2023

एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही शुरू हो चुके है शतरंज के व्यक्तिगत मुक़ाबले जिसमें पहले दिन भारत के लिए महिला वर्ग मे दिन बेहद शानदार बीता तो पुरुष वर्ग मे पहला दिन मिला जुला रहा , महिला वर्ग में भारत के पदक की दोनों बड़ी उम्मीद ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली नें शानदार खेल दिखाकर लगातार दो जीत दर्ज कर ली है और अब वह चीन की हाऊ ईफ़ान और ज़ू जिनर के साथ 2 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है , आज होने वाले मुक़ाबले में भारत और चीन के ये खिलाड़ी आपस में टक्कर लेंगे और इसके परिणाम निश्चित तौर पर स्वर्ण पदक की दावेदारी भी तय कर सकते है । पुरुष वर्ग में विदित और अर्जुन ने जीत से शुरुआत की पर उसके बाद दूसरे राउंड में विदित को हार का सामना करना पड़ा तो अर्जुन नें अपनी बाजी ड्रॉ खेली । पढे यह लेख और देखे मुक़ाबले । Photo : Malith Akalanka



एशियन गेम्स : शतरंज: कोनेरु हम्पी और हरिका की जीत से शुरुआत

हांगझाओ , चीन ( निकलेश जैन ) भारत की अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली नें एशियाई खेल में महिला वर्ग के व्यक्तिगत मुक़ाबले में लगातार दो जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है और अब कल इन दोनों खिलाड़ियों का सामना क्रमशः चीन की जु जिनर और हाउ ईफ़ान से होगा ।

हम्पी नें आज लगातार दो मुकाबलों में ईरान की अलिनासेब मोबिना और वियतनाम की फाम ले थाओ को मात दी

वहीं हरिका नें यूएई की रौड़ा एस्सा और सिंगापूर की गोंग कियान्यून को मात देकर दोनों मैच जीते ।

पुरुष वर्ग में भारत के विदित गुजराती नें बांग्लादेश के फाहाद रहमान

और अर्जुन एरिगासी नें फिलीपींस के पाउलो बेरसमीना को मात देकर शुरुआत की

पर दूसरे मुक़ाबले में विदित अप्रत्याशित तौर पर जीती बाजी कज़ाकिस्तान के नोगेरबेक से हार गए

जबकि अर्जुन नें वियतनाम के ले तुयन मिनह से ड्रॉ खेला । अब कल अर्जुन वियतनाम के सोन त्रुओंग से तो विदित थायलैंड के प्रीन लाओहा से मुक़ाबला खेलेंगे ।

पुरुष वर्ग का टूर्नामेंट कक्ष 

खिलाड़ियों के लिए विश्लेषण कक्ष 

मैच के दौरान ऊर्जा देने वाले व्यंजन 

भारत के गोपाकुमार और अनंतराम निर्णायक की भूमिका निभा रहे है 

 

 

 





Contact Us