विश्व महिला शतरंज:हम्पी हुई बाहर,हारिका अंतिम 16 में
08/11/2018 -
खानती मनसीस्क,रूस में चल रही फीडे विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप का राउंड 2 आखिरकार जाते जाते भारत के खाते में दीपावली के अवसर पर खुश होने का एक मौका तो दे ही गया ।भारत की ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली नें जॉर्जिया की बेला खोटेश्विली को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए अंतिम 16 खिलाड़ियों मे अपनी जगह बना ली । टाईब्रेक की माहिर माने जाने वाली हारिका नें लगातार दूसरे राउंड में एक बार फिर टाईब्रेक के सहारे अंतिम राउंड में जगह बनाई । इससे पहले भारत को शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी के प्रतियोगिता से बाहर होने से भारत को जोरदार झटका लगा । पोलैंड की जोलांटा के हाथो अप्रत्याशित हार हम्पी के विश्व चैंपियनशिप से बाहर होने का कारण बनी तो अब हम्पी पद्मिनी और भक्ति के बाहर होने के बाद अब हरिका पर ही भारत की सभी उम्मीद टिकी हुई है । पढे यह लेख डबल्यूआईएम एंजेला की मैच विश्लेषण के साथ ।