छत्तीसगढ़ सीएम ट्रॉफी : दीपन को हराकर लेवान एकल बढ़त पर
23/09/2022 -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे चीफ़ मिनिस्टर ट्रॉफी ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के मुकाबलो के बाद प्रतियोगिता के टॉप सीड जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर लेवान पंट्सूलिया नें अपने चारो मैच जीतकर एकल बढ़त बना ली है । चौंथे राउंड में लेवान नें काले ,मोहरो से खेलते हुए भारत के अनुभवी ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती को पराजित किया । चौंथे राउंड में मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी आयुष शर्मा नें ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर को मात देते हुए सबसे बड़ा उलटफेर किया और इसी मुक़ाबले को "गेम ऑफ द डे " भी चुना गया । तीसरे बोर्ड पर तेलांगना के चिदविलाश साईं नें पोलैंड के दिग्गज माइकल क्रासेनकोव को बराबरी पर रोकते हुए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है । पढे यह लेख