दुबई ओपन 2022 R6:अर्जुन नें रिनात को किया धराशायी
02/09/2022 -भारत के अर्जुन एरिगासी अपने खेल जीवन के शानदार पड़ाव पर है या हूँ कहे की यह तो सिर्फ शुरुआत है ,कुछ दिन पहले आबू धाबी मास्टर्स शतरंज में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात देने के बाद अर्जुन अब दुबई इंटरनेशनल ओपन में अपने खेल का करिश्मा दिखा रहे है । अर्जुन नें कल खेले गए छठे राउंड में कजाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी रिनात को लगभग एकतरफा मुक़ाबले में पराजित कर दिया ,अपने दोनों हथियों को कुर्बान करते हुए अर्जुन नें निश्चित तौर पर अपने खेल जीवन का एक विशेष मुक़ाबला जीता । अर्जुन नें इस जीत से अपनी लाइव रेटिंग को 2735 अंको पर पहुंचा दिया है । छठे राउंड में रूस के टॉप सीड अलेक्ज़ेंडर प्रेडके , भारत के प्रज्ञानंधा , सहज ग्रोवर और अरविंद चितांबरम नें भी जीत दर्ज की । पढे यह लेख