अनीश गिरि बने मेगनस इनविटेशनल विजेता
22/03/2021 -पिछले कुछ समय से लगातार बेहतर होते जा रहे नीदरलैंड के अनीश गिरि नें आखिरकार ऑनलाइन शतरंज के सबसे कड़े टूर्नामेंट मेगनस इनविटेशनल का खिताब अपने नाम कर दिया । सेमी फाइनल मे विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को मात देकर फाइनल मे पहुंचे रूस के इयान नेपोंनियची के ख़िताबी जीत के स्वपन को तोड़ते हुए अनीश गिरि नें यह खिताब हासिल किया । अनीश और नेपो के दोनों दिन के बाद स्कोर 2-2 रहा था और ऐसे मे हुए टाईब्रेकर मे अनीश नें 2-0 की शानदार जीत से शानदार पहला स्थान हासिल किया और नेपो को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा । यूएस के वेसली सो को मात देकर मेगनस कार्लसन नें तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट खत्म किया । पढे यह लेख