गुकेश और आरोण्यक में होगा विदित टूर का फाइनल
07/03/2021 -भारत से कौन सा युवा खिलाड़ी रोड तो मेल्टवाटर के इंडियन ओपन क्वालिफायर में जगह बना पाएगा इसका फैसला आज रात को हो जाएगा । विदित चैस टूर के फाइनल में आज दुनिया के दूसरे सबसे कम के ग्रांड मास्टर डी गुकेश और बंगाल के युवा इंटरनेशनल मास्टर और ऑनलाइन शतरंज के बेहद माहिर खिलाड़ी आरोण्यक घोष आज आपस में ख़िताबी मुक़ाबला खेलेंगे । गुकेश नें खिताब के प्रबल दावेदार सुनील नारायनन के खिलाफ पहला मुक़ाबला हारने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई तो आरोण्यक नें बेहद ही शातिराना अंदाज में अर्जुन एरिगासी की छुट्टी करते हुए फाइनल का सफर तय किया अब देखना होगा की आज रात इन दोनों में कौन इस पहले विदित टूर का खिताब अपने नाम करता है । पढे यह लेख