लिंडोरेस एबी रैपिड - नाकामुरा पहुंचे सेमी फ़ाइनल
25/05/2020 -लिंडोरेस एबी रैपिड चैलेंज शतरंज में अमेरिका के हिकारु नाकामुरा सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है बड़ी बात यह की उन्होने बेस्ट ऑफ थ्री क्वाटर फ़ाइनल का मुक़ाबला पहले दो में ही जीतकर 2-0 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की और वह भी दिग्गज अर्मेनियन खिलाड़ी लेवोन अरोनियन के खिलाफ । आज खेले गए मुक़ाबले में उन्होने चार में से दो मुक़ाबले जीतकर तो ड्रॉ खेलकर 3-1 से राउंड अपने नाम किया । आज चीन के डिंग लीरेन नें हमवतन यू यांगी को मात देकर स्कोर 1-1 कर दिया और अपनी सेमी फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीद कायम रखी है । इससे पहले कल मेगनस कार्लसन और डेनियल डुबोव अपने अपने मुक़ाबले जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुके है ।