फीडे नेशन्स कप:R 3 & 4 : यूरोप और चीन से हारा भारत
07/05/2020 -जैसा सोचा तो हुआ ठीक उसका उल्टा ,फीडे नेशन्स कप मे भारत के अब तक के प्रदर्शन से प्रसंशकों को बहुत निराशा हुई है । भारतीय टीम नें अपना पहला मैच अमेरिका से ड्रॉ करने के बाद लगातार तीन बड़े मुक़ाबले मामूली अंतर से खोये है । दूसरे दिन टीम पहले यूरोप और उसके बाद चीन के सामने टिक नहीं सकी ऐसे मे अगर भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट मे कुछ खास करना है तो उसे आज हर हाल मे रूस और अमेरिका को पराजित करना होगा । वैसे भी जिस टीम मे विश्व खिताब जीत चुके तीन खिलाड़ी खेल रहे हो उस टीम का बेहतर प्रदर्शन करना ना सिर्फ टीम के लिए बल्कि टूर्नामेंट के लिए भी बेहद जरूरी है तभी इस तरह के आयोजन सफलता के नए आयाम छू सकते है । आइये देखते है क्या हुआ दूसरे दिन ।