कार्लसन आमंत्रण R3:D1 - कार्लसन ने करूआना को एकतरफा हराया,नाकामुरा की अलीरेजा पर जीत
23/04/2020 -मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग में तीसरे राउंड का पहला दिन पूरी तरह से विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के नाम रहा और उन्होने अपने साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना को एकतरफा पराजित करते हुए अब एकल बढ़त हासिल कर ली है । पहले तो कार्लसन नें लगातार दो जीत के साथ 2-0 की बढ़त बना ली और फिर लगातार 2 ड्रॉ खेलकर 3-1 से राउंड जीत लिया । वही एक और मुक़ाबले में नाकामुरा नें भी अलीरेजा फिरौजा को 3.5-0.5 के अंतर से हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया । हालांकि इस मुक़ाबले में एक समय थोड़ा विवाद खड़ा हो गया जब अलीरेजा का इंटरनेट काम नहीं करने की वजह से मैच बीच में रुक गया था , पढे यह लेख और देखे कार्लसन की लगातार दो जीत का विडियो विश्लेषण