लॉकडाऊन शतरंज ट्रेनिंग 5 दिन में क्या किया ?
29/03/2020 -जैसा की दोस्तों आप सब जानते है की इस समय देश में और विश्व में चल रही कठिन परिस्थियों में देश में 31 दिन का सम्पूर्ण बंद चल रहा है ऐसे में चेसबेस इंडिया हिन्दी रोज शाम को 5 बजे आपके लिए निःशुल्क शतरंज ट्रेनिंग प्रोग्राम कर रहा है । अब तक 5 दिन की ट्रेनिंग हो चुकी है और अभी भी अगर आपने इसका फायदा नहीं उठाया है तो आप अब तक प्रसारित क्लास को देख सकते है तो बचे हुए 16 दिन की क्लास में शामिल हो सकते है । इस दौरान लाइव चैट के दौरान आप अपने सवाल भी पूछ सकते है । अँग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह भी लगातार सुबह 9 बजे ट्रेनिंग क्लास ले रहे है । अब तक के सफर में हमने पहले रोजाना टेकटिक्स और ऑनलाइन मैच के फायदे और प्रशिक्षण के तरीके सीखे है तो हाथी के एंडगेम के नुस्खे सीखने पर भी हमारा ध्यान है । पढे यह लेख