जॉर्जिया की नाना दगनिडजे बनी लोसेन ग्रां प्री विजेता
13/03/2020 -स्विट्जरलैंड के लोसेन में चल रही फीडे ग्रां प्री का आज समापन हो गया । जॉर्जिया की शीर्ष खिलाड़ी नाना दगनिडजे नें पिछले हालिया कुछ वर्षो में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में उनका मुक़ाबला उनके ही साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रही रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचकिना से था दोनों के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहा और स्कोर भी 7 अंक हो गया । ऐसे में काले मोहरो से ज्यादा मुक़ाबले जीतने के कारण नाना दगनिडजे को टाईब्रेक में पहला स्थान हासिल हुआ जबकि गोरयाचकिना दूसरे स्थान पर रही । पहले भाग में शुरुआती 5 राउंड में सबसे आगे चल रही भारत की हरिका द्रोणावल्ली का दूसरे भाग में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह सातवे स्थान पर रही । पड़े यह लेख