ऐरोफ़्लोट ओपन - अंतिम राउंड में जीत के साथ भारत सुब्रमण्यम को मिला ग्रांड मास्टर नार्म
27/02/2020 -दोस्तों जब मैं यह खबर लिख रहा हूँ अभी भी ऐरोफ़्लोट ओपन के अंतिम राउंड के मुक़ाबले चल रहे है पर कल ही अपना ग्रांड मास्टर नार्म लगभग तय करने वाले भारत के 12 वर्षीय भारत सुब्रमण्यम आज अंतिम राउंड मे रूस के अनुभवी ग्रांडमास्टर मेक्सिम चिगेव से मुक़ाबला खेल रहे थे और जैसा की पहले से ही तय था की उनका नार्म हार या जीत के परिणाम पर निर्भर नहीं था ,इसका असर यह हुआ की आज भी वह बेहद खतरनाक अंदाज मे खेलते नजर आए और एक बार फिर अपने से 200 अंक अधिक के ग्रांड मास्टर को पराजित करते हुए 5.5 अंक बनाकर अपने शानदार टूर्नामेंट का समापन किया है और जैसा नजर आ रहा है बहुत संभव है वह शीर्ष 10 मे जगह बना ले । पढे यह लेख ।