CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

प्रग्गानंधा नें जीता पराचिन ओपन ,2660 पर पहुंची रेटिंग

17/07/2022 -

भारतीय शतरंज अपने उस समय से गुजर रहा है जहां हर रोज हमें हमारा कोई ना कोई युवा खिलाड़ी आपको गर्व करने का कारण दे रहा है , अर्जुन और गुकेश के अद्भुत प्रदर्शन के बीच प्रग्गानंधा नें अब शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्बिया में पराचिन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है । इस जीत के साथ प्रग्गानंधा नें अपनी लाइव रेटिंग को 2660 पहुंचा दिया है जो उनके खेल जीवन की सबसे बेहतरीन रेटिंग है साथ ही वह पहली दफा विश्व के  शीर्ष 100 में भी शामिल हो गए है । पूरे टूर्नामेंट में प्रग्गानंधा नें 7 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए 8 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

गुकेश नें रचा इतिहास :उम्र 16 और हुए 2700 के पार

17/07/2022 -

भारत के डी गुकेश नें आखिरकार 2700 रेटिंग को पार करते हुए वो इतिहास बना ही दिया जिसका सभी इंतजार कर रहे थे ,मात्र 16 वर्ष के गुकेश नें बेल मास्टर्स शतरंज के तीसरे क्लासिकल मुक़ाबले में प्रतियोगिता के टॉप सीड वियतनाम के दिग्गज ग्रांड मास्टर ले क्वांग लिम को पराजित करते हुए अपनी लाइव रेटिंग को 2704 पर पहुंचा दिया है और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी तो विश्व में तीसरे सबसे कम उम्र के ऐसे खिलाड़ी बन गए है । गुकेश के पास अभी इस प्रतियोगिता में बचे हुए 6 राउंड में भी अपनी रेटिंग को और बेहतर करने का मौका होगा जिस पर सबकी नजरे होंगी । पढे यह लेख 

कोलंबिया के रिओस बने बारबेरा ओपन के विजेता

14/07/2022 -

44वे बारबेरा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब कोलम्बिया के ग्रांड मास्टर रिओस कामिलो ने अपने नाम कर लिया । रिओस  नें अंतिम राउंड में मेजबान स्पेन के विक्टर अलविओल को मात देते हुए प्रतियोगिता में अपनी पाँचवीं जीत हासिल की ,इसके अलावा अविजित रहते हुए उन्होने चार मुक़ाबले ड्रॉ खेले । टाईब्रेक में ग्रीस के जोर्जियस ग्कौमस दूसरे और कोलंबिया के अलेक्ज़ेंडर जेमे तीसरे स्थान पर रहे । भारत के अतुल दहाले 5.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी बने और कैंडिडैट मास्टर का टाइटल हासिल करने में सफल रहे वहीं विश्वा शाह नें अपना पहला महिला इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल किया । पढे यह लेख 

आनंद से जीते गेलफंड, बने लियॉन मास्टर्स विजेता

12/07/2022 -

जैसा की पिछले लेख में आपने पढ़ा था की 10 वर्ष पहले विश्वनाथन आनंद नें विश्व चैंपियनशिप के रैपिड टाईब्रेक में बोरिस गेलगंड को पराजित करते हुए अपना पाँचवाँ विश्व खिताब जीता था और लगभग  साल बाद दोनों कुछ इसी तरह लियॉन मास्टर्स का फाइनल खेल रहे थे ,अब खबर यह है की इस बार बाजी बोरिस नें मारी है , आनंद से उम्र में दो साल बड़े गेलफंड नें रैपिड मुकाबलों में बाजी 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद दोनों ब्लिट्ज़ टाईब्रेक अपने नाम करते हुए 35वें लियॉन मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया । आपको बता दे की आने वाले शतरंज ओलंपियाड में एक और जहां आनंद टीम के मेंटर है तो बोरिस टीम के साथ एक ट्रेनर के तौर पर जुड़े हुए है । पढे यह लेख 

आनंद और गेलफंड खेलेंगे लियॉन मास्टर्स का फाइनल

10/07/2022 -

पिछली बार जब आनंद और बोरिस गेलफंड किसी टूर्नामेंट के फाइनल में चार रैपिड खेलते नजर आए थे तो वह मौका था मई 2012 की विश्व शतरंज चैंपियनशिप का जिसमें आनंद और गेलफंड के बीच 12 क्लासिकल ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक खेला गया था तब आनंद नें बोरिस को 2.5-1.5 से हराकर पाँचवीं बार विश्व खिताब जीत लिया था । एक बार फिर आनंद और गेलफंड रैपिड मुक़ाबले का फाइनल खेलने जा रहे है और ये होने जा रहा है स्पेन में चल रहे लियॉन मास्टर्स में जहां आनंद नें स्पेन के संटोस लताशा को तो गेलफंड नें रूस के एसीपेंकों को रोमांचक मुक़ाबले में पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई है । पढे यह लेख 

गुकेश नें जीता सिटी ऑफ गेहोन शतरंज का खिताब

08/07/2022 -

भारत के युवा ग्रांड मास्टर डी गुकेश अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सिटी ऑफ गेहोन शतरंज का खिताब जीतने में कामयाब रहे है । गुकेश नें एक राउंड पहले ही खिताब सुरक्षित कर लिया और अंतिम राउंड में ड्रॉ खेलते हुए उन्होने 9 राउंड में 7 जीत ,2 ड्रॉ के साथ 8 अंक बनाकर ख़िताबी जीत दर्ज की । इस जीत के बाद गुकेश अपने लाइव रेटिंग को लगभग 2694 अंको पर समाप्त करने में कामयाब रहे है । टूर्नामेंट में गुकेश नें ब्राज़ील के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर फेयर और परागुए के ग्रांड मास्टर नेऊरिस डेलगाड़ो पर बेहतरीन जीत हासिल की । फिलहाल लाइव रेटिंग में अर्जुन आनंद ,हरीकृष्णा और विदित के बाद विश्व रैंकिंग में भारत के चौंथे नंबर के खिलाड़ी बन गए है । विश्व रैंकिंग भी गुकेश अब 42वे स्थान पर पहुँच गए है । पढे यह लेख 

आर्यन चोपड़ा बने सर्बिया ओपन 2022 के उपविजेता

07/07/2022 -

भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर्यन चोपड़ा अब धीरे धीरे एक मजबूत और स्थापित खिलाड़ी बनते जा रहे है , पिछले एक साल के दौरान आर्यन नें कई बड़े टूर्नामेंट में भारत के कई बड़े ग्रांड मास्टरों की मौजूदगी में भी सबसे बेहतर प्रदर्शन कर अपनी काबलियत साबित की है । सर्बिया ओपन 2022 में आर्यन छह जीत और 3 ड्रॉ के साथ 7.5 अंक बनाकर उपविजेता रहे इस दौरान आर्यन नें 2730 रेटिंग के स्तर का प्रदर्शन किया । भारत के आदित्य मित्तल नें भी इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए अपना निर्णायक ग्रांड मास्टर नार्म हासिल किया और अब वह ग्रांड मास्टर बनने की औपचारिकता से सिर्फ 5 अंक दूर है जो बहुत जल्द कभी भी हो सकता है । पढे यह लेख 

नेपो ही बने कैंडिडैट के राजा ,डिंग को दूसरा स्थान

05/07/2022 -

फीडे कैंडिडैट शतरंज मे रूस के यान नेपोमिन्सी नें एक राउंड पहले ही अपना खिताब तो तय कर लिया था पर उन्होने अंतिम राउंड में पोलैंड के यान डूड़ा से आसान ड्रॉ खेलते हुए अपराजित रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया । अब जबकि नेपोमिन्सी नें लगातार दूसरी बार खुद को कार्लसन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप का प्रतिद्वंदी होना तय कर लिया है,सबकी नजरे मेगनस कार्लसन पर रहेंगी की क्या वह वाकई विश्व चैंपियनशिप खेलेंगे या नहीं ,खैर सबकी नजरे अंतिम राउंड में चीन के डिंग और हिकारु नाकामुरा के मुक़ाबले पर थी जहां डिंग नें बाजी मारकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया । इस फीडे कैंडिडैट टूर्नामेंट को जीत हार के अच्छे प्रतिशत % परिणाम के लिए भी याद किया जाएगा जहां कुल खेले गए 56 मुकाबलों में 23 मैच का परिणाम सामने आया । पढे यह लेख 

कैंडिडैट R 12 : नेपोमिन्सी का खिताब लगभग तय

03/07/2022 -

फीडे कैंडिडैट टूर्नामेंट 2022 शुरुआत से ही लगातार चौंकाने वाले परिणामों के चलते रोमांच से भरपूर रहा है ,हालांकि इन सबके बीच रूस के यान नेपोमिन्सी नें पूरे टूर्नामेंट मे शानदार खेल के दम पर लगातार अपने दूसरे  कैंडिडैट खिताब को लगभग तय कर लिया है । नेपोमिन्सी नें 12 वे राउंड में नाकामुरा से एक तेज ड्रॉ खेलते हुए 8.5 अंक बना लिए है ।नेपो नें अब तक 5 जीत और 7 ड्रॉ के साथ अपना अपराजित क्रम बनाए रखा है । खैर 12वे राउंड की अबसे बड़ी खबर रही लगातार तीन मैच जीतकर विजय रथ में सवार चीन के डिंग लीरेन की तैमूर रद्जाबोव के हाथो अप्रत्याशित हार ,अब जहां नेपोमिन्सी को अंतिम दो राउंड में सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है तो दूसरे स्थान के लिए नाकामुरा और डिंग के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है । पढे यह लेख 

कैंडिडैट R11 : अलीरेजा को हरा ,नेपो खिताब की ओर

01/07/2022 -

फीडे कैंडिडैट में गुरुवार का दिन थोड़ा बादल के छटने जैसा रहा मतलब की अब थोड़ा तस्वीर साफ होती नजर आ रही है ,सबसे पहली बात यान नेपोमिन्सी की जो अपना लगातार दूसरा कैंडिडैट खिताब जीतने के बेहद करीब पहुँच गए है । नेपोमिन्सी नें लगातार दूसरी बार फ्रांस के अलीरेजा को मात देते हुए अपनी ख़िताबी संभावना को बेहद मजबूत कर दिया है । फबियानों करूआना लगातार दूसरी हार के साथ ही ख़िताबी दौड़ से तो बाहर हुए ही है अब उनके लिए दूसरा स्थान पाना भी बहुत मुश्किल होगा ,वही उन्हे हराने वाले डिंग लीरेन की यह तीसरी जीत थी और इसके साथ ही अब वह दूसरे स्थान पर पहुँच गए है । अब जबकि सिर्फ 3 राउंड बाकी है यह देखना होगा की ,क्या नेपो यह खिताब जीत पाएंगे ? दूसरे स्थान पर कौन होगा ,कुल मिलकर आखिरी तीन राउंड अब बेहद रोमांचक होने वाले है । पढे यह लेख  Photos: FIDE / Stev Bonhage

कैंडिडैट R10 : दूसरे स्थान की लड़ाई हुई रोचक

30/06/2022 -

जब से विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ने  यह कहा की अगर अलीरेजा कैंडीडेट नहीं जीते तो वह शायद ही विश्व चैंपियनशिप खेले तब से फीडे कैंडिडैट के परिणाम पर सबकी नजरे लगी हुई थी और अब अगर 10 राउंड के बाद हम फीडे कैंडिडैट को देखे तो यह साफ तौर पर नजर आता है की अंतिम स्थान पर चल रहे अलीरेजा के लिए खिताब जीतना दूर की कौड़ी है और ऐसे मे अगर हम 1% भी यह माने की कार्लसन विश्व चैंपियनशिप नहीं खेलेंगे तो ऐसे मे कैंडिडैट के दूसरे स्थान का महत्व बहुत बढ़ जाता है । दसवें राउंड के परिणाम कुछ यूं आए है की एक और जहां नेपोमिन्सी नें ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त को मजबूत किया है तो कारुआना हार गए है और नाकामुरा और डिंग लीरेन के जीतने से ,कारुआना के साथ नाकामुरा और डिंग तीनों 5.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर आ गए है ,ऐसे मे अंतिम चार राउंड में हमें कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिलने वाले है । पढे यह लेख  Photos: FIDE / Stev Bonhage

"भारत जीत सकता है ओलंपियाड" - अर्जुन एरिगासी

29/06/2022 -

पिछले एक साल में भारत के 18 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें दुनिया भर में सुर्खियां  हासिल की है और मेगनस कार्लसन ,विश्वनाथन आनंद जैसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी प्रशंसा हासिल की । जुलाई 2021 से अर्जुन नें अपनी रेटिंग 2567 से आने वाली फीडे रेटिंग लिस्ट मे करीब 122 अंको को जोड़ते हुए 2689 तक पहुंचा दिया है । अर्जुन नें इस दौरान टाटा स्टील इंडिया , टाटा स्टील चैलेंजर ,दिल्ली ओपन और भारत की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के कारनामे किए । पिछले दिनो अर्जुन नें पंजाब केसरी अखबार से अपने सफर के बारे में बाते की , इस बातचीत में अर्जुन नें अपने खेल से लेकर भारतीय टीम की ओलंपियाड में संभावना , भारतीय शतरंज की खासियत , अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में खुलकर बातचीत की । पढे यह इंटरव्यू 

कैंडिडैट R 9: कारुआना से ड्रॉ खेल नेपो की बढ़त मजबूत

28/06/2022 -

फीडे कैंडिडैट 2022 में अगर सब कुछ किसी लिए अब तक सही चल रहा है तो वो है रूस / फीडे के यान नेपोमिन्सी और एक बार फिर उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यूएसए के फबियानों कारुआना से ड्रॉ खेलते हुए अपनी बढ़त को एक अंक मजबूत कर दिया है । प्रतियोगिता के नौवे राउंड में खेले गए अन्य तीनों मुकाबलों में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे अलीरेजा फिरौजा , तैमूर रद्जाबोव और डिंग लीरेन प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहे । वैसे सबसे ज्यादा चर्चा एक दिन पहले कारुआना पर जीत दर्ज करने वाले नाकामुरा की हार के रहे । अब देखना यह की की अंतिम पाँच राउंड में क्या कोई नेपोमिन्सी को रोक पाएगा ? Photos: FIDE / Stev Bonhage

कैंडिडैट R 8 : नाकामुरा की कारुआना पर जीत से बढ़ा रोमांच

27/06/2022 -

जो फीडे कैंडिडैट टूर्नामेंट कल तक रूस के यान नेपोमिन्सी और यूएसए के फबियानों कारुआना की बीच की दौड़ नजर आ रहा था प्रतियोगिता के आठवे राउंड में आए दो परिणामों के बाद थोड़ा तो रोचक हो ही चुका है । आठवे राउंड में नेपोमिन्सी ने चीन के डिंग के साथ ड्रॉ खेलते हुए सुरक्षित रास्ता चुना तो प्रतियोगिता में हार के साथ शुरुआत करने वाले यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए हमवतन कारुआना को मात देकर दूसरे स्थान से अपनी दूरी को कम कर लिया है ,वहीं रिचर्ड रापोर्ट नें प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज करते हुए वापसी की उम्मीद जगाई है । पढे यह लेख ....  Photos: FIDE / Stev Bonhage

फीडे कैंडिडैट R 7 : नेपोमिन्सी और कारुआना का जलवा

26/06/2022 -

फीडे कैंडिडैट शतरंज 2022 वैसे तो 8 खिलाड़ियों के बीच का मुक़ाबला है पर प्रतियोगिता के आधे चरण मतलब 7 राउंड के बाद की स्थिति देखे तो यह साफ तौर पर दो खिलाड़ियों के बीच एक मुक़ाबला बन गया है जहां रूस के यान नेपोमिन्सी चार जीत तो यूएसए के फबियानों कारुआना तीन जीत के साथ बाकी अन्य प्रतिभागियों से बड़ी बढ़त बनाते नजर आ रहे है । सातवे राउंड मे नेपोमिन्सी नें रिचर्ड रापोर्ट को तो कारुआना नें रद्जाबोव को पराजित किया ,प्रतियोगिता मे यह तीसरा मौका था जब यह दोनों खिलाड़ी उसी राउंड मे जीत दर्ज करने मे सफल रहे । वैसे आपको बता दे की फबियानों कारुआना नें 2018 बर्लिन तो नेपोमिन्सी नें 2021 एकातुरिनबुर्ग कैंडिडैट टूर्नामेंट का खिताब जीता था । पढे यह लेख ...  Photos: FIDE / Stev Bonhage

Contact Us