प्राग मास्टर्स R1: विदित नें शंकलंद पर जीत से खोला खाता !
13/02/2020 -चेक गणराज्य का प्रसिद्ध प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का आरंभ हो गया है और पहले ही राउंड मे भारत के विदित गुजराती नें अपनी बेहतरीन जीत से भारतीय प्रसंशकों मे उत्साह भर दिया है । विदित नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए अमेरिकन दिग्गज खिलाड़ी सैमुएल शंकलंद को बेहद आक्रामक अंदाज मे मात देते हुए अपना पहला अंक बनाया और शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है । भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें अपना पहला मुक़ाबला स्वीडन के निल्स ग्रांडेलिउस से ड्रॉ खेला है । पहले दी दो और परिणाम आए और रूस के निकिता वितुगोव नें जीत के साथ अपने खिताब को बचाने के संकेत दे दिये है तो पोलैंड के जान डुड़ा नें भी पहले ही राउंड मे जीत से अपनी अच्छी लय का संकेत दे दिया है । पढे यह लेख